• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कहने को आगरा स्मार्ट सिटी है लेकिन इसे कूड़े-कचरे का ढेर बना दिया: अखिलेश यादव

कहने को आगरा स्मार्ट सिटी है लेकिन इसे कूड़े-कचरे का ढेर बना दिया: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दस साल में जनता की परेशानियों में कोई बदलाव नहीं आया

April 29, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगरा में हुई चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर भाजपा का झूठ जनता को बताएं और सपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करें।

सोमवार को जीआईसी मैदान में आगरा लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित कर कहे थे। जनसभा में उन्होंने जिले की जनता की परेशानियों को खुलकर रखा और इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराने की अपील की।  अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दस साल में जनता की परेशानियों में कोई बदलाव नहीं आया। भाजपा ने न तो हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वायदा पूरा किया और न किसानों की आय दोगुनी करने का। भाजपा के शासन में दस से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिसका परिणाम यह हुआ कि सात लाख बच्चों की परीक्षाएं नहीं हो पाईं। इनके औसतन तीन परिवारीजनों को मिलाकर 1.80 करोड़ लोग नाराज हैं। यह नाराजगी हर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को भारी पड़ने वाली है।

अखिलेश ने चार साल की अग्निवीर योजना में नौकरी का भी विरोध करते हुए कहा कि चार साल की नौकरी करने वालों को सरकार से कोई सुविधा नहीं मिलेगी। शहीद होने पर भी कोई सम्मान नहीं मिलेगा। सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है। हमारी सरकार आई तो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अभी भाजपा ने सेना में यह योजना लागू की है, यदि अगली बार भाजपा सत्ता में आ गई तो यह पुलिस में भी तीन साल की नौकरी की योजना ले आएगी। पुलिसवाले इस स्थिति को समझ रहे हैं। इसलिए वे भी भाजपा को नहीं, हमें वोट देंगे।
भाजपा सरकार की नीतियों को आलोचना करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि जीएसटी से व्यापार बरबाद हो गया। बड़े उद्योगपति विदेश भाग गए। बैंक डूबा दिए गए। सरकार ने एयरपोर्ट, हवाई जहाजों, बंदरगाहों और टेलीफोन विभाग को बेच दिया। यह दोबारा आ गए तो संविधान भी बदल देंगे। यादव ने भरोसा जताया कि ऐसा होने से पहले जनता इन्हें बदल देगी।
भाजपा में गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कहने को ये डबल इंजन की सरकार बताते हैं, लेकिन इनके होर्डिंगों में दूसरा इंजन गायब है। अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने करोड़ों रुपये वसूले। कोरोना की वैक्सीन बनाने वालों से भी पैसा वसूल लिया। अब भाजपा का बैंड बज गया है, ये वर्ष 2014 में आए थे, अब 2024 में इनकी विदाई हो जायेगी और बैंड बाजों के साथ होगी। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा की विदाई होने पर हर चौराहे पर पेठा बांटें।
आगरा की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दिया, सड़कें बनाई, एंबुलेंस दी, त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए 100 नम्बर की गाड़ियां शुरू कराईं। भाजपा आगरा की तरक्की को देख नहीं सकती, इसने दस साल में जिले को बरबाद कर दिया। प्रधानमंत्री पर परोक्ष व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने पहला भाषण पर्यटन प्रोत्साहन पर दिया था, लेकिन उनके शासन में यहां का पचास प्रतिशत पर्यटन कम हो गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आगरा में हम यमुना के पार आठ-नौ किमी की दूरी पर एयरपोर्ट बनाना चाहते थे, जगह भी थी, लेकिन दिल्ली में बैठ भाजपा सरकार ने एनओसी नहीं दी।
युवाओं की बात करते हुए यादव ने कहा कि सपा सरकार बनी तो सबसे पहले जिले में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनेगा। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण जूता कारोबार दूसरे शहरों और देशों में शिफ्ट हो रहा है, सपा ऐसा नहीं होने देगी। कारोबार को बढ़ाएंगे। भाजपा कारोबारियों की मदद नहीं करती। आगरा की भी नहीं की। एक बार इन्हें हटा दीजिए।

अखिलेश यादव बोले, कहने को आगरा स्मार्ट सिटी है लेकिन इसे कूड़े-कचरे का ढेर बना दिया गया है। यमुना नदी को सुखा दिया गया। इन्हें वोट से सुखा दो। यमुना में सारे नाले जा रहे है। यमुना नहीं भाजपा ने उसके लिए मिले बजट की “सफाई” कर दी।

जनता से वायदे करते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर सफाई कर्मचारियों का विनियमितिकरण कराया जाएगा। हमारी सरकार में सभी कर्ज माफ किए जायेंगे। राशन भी गुणवत्ता वाला मिलेगा पौष्टिक आटा के साथ डाटा फ्री देंगे। क्योंकि वर्तमान में सारे काम डाटा से ही हो रहे हैं।

इससे पूर्व इंडी गठबंधन के फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार और आगरा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम ने भी सभा को संबोधित किया।
इसी सभा में बसपा से सपा में शामिल हुए शब्बीर अब्बास ने भी अपनी बात रखी। जनसभा का संचालन राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने किया।

Previous Post

खर्च का ब्योरा नहीं बताने पर 6 प्रत्याशियों को नोटिस जारी

Next Post

सहेली से झगड़े के बाद युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
सहेली से झगड़े के बाद युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

सहेली से झगड़े के बाद युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय में नकल को लीगलाइज किया जा रहा,  बोले औटा महामंत्री

विश्वविद्यालय में नकल को लीगलाइज किया जा रहा, बोले औटा महामंत्री

August 16, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को आ सकते हैं आगरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को आ सकते हैं आगरा

November 23, 2022
नाले में तीन दिन पहले तेज बहाव में बहे रवि का नहीं लगा सुराग

नाले में तीन दिन पहले तेज बहाव में बहे रवि का नहीं लगा सुराग

September 6, 2024
शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

June 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.