• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

सपा के शासन में खुलती थीं बम बनाने की फैक्ट्रियां: केशव प्रसाद मौर्य

सती माता मंदिर धिमिश्री पर जनसभा को किया संबोधित

May 5, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा के फतेहाबाद विधानसभा के धिमिश्री स्थित सती माता मंदिर पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सुनने के लिए भारी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा।

 सभास्थल पर लगभग एक घंटा देरी से पहुंचे डिप्टी सीएम का उड़नखटोला जैसे ही सभास्थल पर उतरा, जोशीले जनसमूह ने जमकर नारे लगाए।  केशव प्रसाद मौर्य ने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि इसी सती माता का प्रताप है कि 2019 में, जब इसी धरा पर राजकुमार चाहर के समर्थन में सभा को संबोधित किया था, उसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में वह नंबर वन मतों से जीतकर सांसद बने थे। पुनःआया हूं तो माता भी पुनः विजयी बनाकर हमारे विजय संकल्प को सिद्ध करेंगी। उन्होंने कहा कि 2024 का यह चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाने वाला चुनाव है। देश में पिछले दस साल में जितना विकास हुआ है, वह तो सिर्फ झांकी है, असली पिक्चर आगामी पांच साल में दिखेगी। 2024 के वर्तमान चुनाव में मोदी के नाम की सुनामी चल रही है, देश भर की माताएं बहनें स्टार प्रचारक बनकर कार्य कर रही हैं।

जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए तुष्टिकरण के खातिर बनवाया पाकिस्तान

कांग्रेस को तुष्टिकरण नीति पर घेरते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया। देश को बंटवारे में धकेलते हुए पाकिस्तान का निर्माण करवाया। आज उसी पार्टी के राहुल गांधी भी उसी नीति पर चल रहे हैं। पाकिस्तान के नेता राहुल गांधी की सराहना करके उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं। देश विरोधी ताकतें कभी नहीं चाहतीं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस के झांसे में कभी मत आना। कर्नाटक में इन्होंने ओबीसी का आरक्षित कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण दिया है। भाजपा इसके सख्त खिलाफ है। पूरा देश कांग्रेस के खिलाफ है। उनके प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना शीघ्र ही पूरा होने वाला है।

सपा को बताया गुंडों को संरक्षण देने वाली पार्टी

जनसभा में डिप्टी सीएम पूरी रौ में आकर बोले। उन्होंने सपा पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि वह दिन लोग आज तक नहीं भूले हैं, जब नारा प्रचलित था, जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा-उस पर बैठा सत्ता का गुंडा। सपा के शासन में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। बमों की फैक्ट्रियां लगती थीं। गुंडे माफियाओं को पूरा संरक्षण मिलता था। आज ऐसा नहीं है। माफियाओं को जेल की हवा खानी पड़ रही है। दंगे करने वाले अपने बिलों में घुस चुके हैं। प्रदेश का माहोल बिगाड़ने की कोई सोच भी नहीं सकता।

पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को मुक्त कराने के लिए राजकुमार को सांसद बनना जरूरी

डिप्टी सीएम ने सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने जमीन से जुड़कर राजनीति की है। सांसद बने तो पार्टी ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद पूरे देश में किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया। सती माता के मंदिर से हम सभी को संकल्प लेना होगा कि राजकुमार चाहर को पिछली बार से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दिलानी है। जिस सती माता के आगे ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी नतमस्तक हो जाते हैं, उसी माता के आशीर्वाद से फतेहपुर सीकरी में कमल खिलाकर राजकुमार चाहर विजयी होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का अगला लक्ष्य पाकिस्तान के कब्जे में हमारे कश्मीर को मुक्त कराना है। राजकुमार चाहर जीतेंगे और हमारी सीटें 400 पार होंगी तो मोदी को भी मजबूती मिलेगी।

Previous Post

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शाम 6:00 बजे हुआ बंद

Next Post

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

Related Posts

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

June 18, 2026

आगरा। एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

June 18, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में दो बसों के आपस में टकराने का हादसा हो गया।  हादसे...

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

June 17, 2026

आगरा। ग्वालियर हाई वे पर एक कार का टायर फट जाने से कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर सामने से आ...

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026

आगरा। आज सुबह सदर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी...

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

Next Post
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी का विवादित बयान आया सामने

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुबह से आंबेडकर जयंती की धूम, कई जगहों पर निकली झांकी

सुबह से आंबेडकर जयंती की धूम, कई जगहों पर निकली झांकी

April 14, 2022
एक साल पहले चोरी हुई नई कार को सदर पुलिस ने किया बरामद

एक साल पहले चोरी हुई नई कार को सदर पुलिस ने किया बरामद

June 6, 2024
शाहगंज में एक घर में मिला महिला का शव

शाहगंज में एक घर में मिला महिला का शव

June 6, 2022
एत्माउद्दौला में पांच साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी

एत्माउद्दौला में पांच साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी

October 24, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल
  • ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल
  • सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.