• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छोटी बहन के नहीं मिलने पर दोनों बहनों ने की आत्महत्या

छोटी बहन के नहीं मिलने पर दोनों बहनों ने की आत्महत्या

भाई को फोन कर कहा था हम दोनों मरने जा रहे हैं

May 17, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। बरहन में ट्रेन के सामने आकर  आत्महत्या करने वाली बहनों के मामले में शुक्रवार सुबह नया मोड़ आया है। दोनों बहनें किरन और सरिता अपनी 17 वर्षीय छोटी बहन को ढूंढ़ने निकली थीं। उसका पता नहीं चलने पर दोनों बहनों ने भाई राहुल को फोन किया था। बहन के नहीं मिलने पर भाई से कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। इस पर भाई ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया था। छोटी बहन का शुक्रवार सुबह तक भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।

गांव गोहिला की रहने वाले सगी बहनों किरन और सरिता के शव बरहन में रेलवे लाइन पर मिले थे। भाई राहुल ने बताया कि 17 वर्षीय छोटी बहन शिवानी गुरुवार सुबह 10 बजे दांतों में दर्द होने की बात कहकर दंत चिकित्सक को दिखाने निकली थी। दोपहर तक नहीं लौटी तो बड़ी बहनों ने उसे फोन किया, शिवानी ने बताया कि वह बरहन में दंत चिकित्सक के पास है। बहनों ने वीडियो कॉल करके उसे दिखाने को कहा। शिवानी ने वीडियो कॉल रिसीव नहीं की। अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इस पर किरन और सरिता उसे ढूंढ़ने निकल पड़ीं। शिवानी का पता नहीं चलने पर उन्होंने शाम करीब साढ़े छह बजे भाई राहुल को फोन किया। राहुल आगरा में काम से आया हुआ था।

राहुल ने बताया कि किरन और सविता ने कहा कि बहन नहीं मिल रही है। वह दोनों आत्महत्या करने जा रही हैं। राहुल ने उन्हें फोन पर समझाने का प्रयास किया। बहनों ने बताया कि वह बरहन कस्बे में हैं। वह बहनों के पास बरहन कस्बे के लिए रवाना हो गया। करीब सात बजे फोन किया तो आरपीएफ के जवान ने उठाया। दोनों बहनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी दी। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि शिवानी की तलाश जारी है।

Previous Post

हरीपर्वत पुलिस ने चांदी गबन के मामले में दो और आरोपी पकड़े

Next Post

20 दिन पहले गोली मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, दबंग ने मारी गोली

Related Posts

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

May 10, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर क्षेत्र में पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे...

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

May 10, 2026

आगरा। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में जो शोभा यात्रा निकाली गई वह आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में...

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल

May 10, 2026

आगरा। रविवार सुबह अछनेरा- बोदला रोड पर सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो पलटने के बाद एंबुलेंस से टकरा गया।...

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

Next Post
20 दिन पहले गोली मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, दबंग ने मारी गोली

20 दिन पहले गोली मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, दबंग ने मारी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

April 12, 2023
मानसिक आरोग्यशाला ने उपचार के लिए बच्चे को नहीं किया भर्ती, मां ने बच्चे को जंजीर से बांधा

मानसिक आरोग्यशाला ने उपचार के लिए बच्चे को नहीं किया भर्ती, मां ने बच्चे को जंजीर से बांधा

June 2, 2024
स्मृति ईरानी ने आगरा में मांगे वोट, विपक्षियों पर साधा निशाना

स्मृति ईरानी ने आगरा में मांगे वोट, विपक्षियों पर साधा निशाना

February 1, 2022
एटा में होली से पहले खूनी होली का सिलसिला शुरू

एटा में होली से पहले खूनी होली का सिलसिला शुरू

March 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े
  • महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया
  • एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल
  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.