• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोक सेवा में विश्वसनीयता, उत्कृष्टता तथा संवेदनशीलता की सिद्धि का मन्त्र है: अनिल जोशी

लोक सेवा में विश्वसनीयता, उत्कृष्टता तथा संवेदनशीलता की सिद्धि का मन्त्र है: अनिल जोशी

May 18, 2024
in administration, Agra, Development, Education, News

आगरा। विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास द्वारा सकल्प आईएएस एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सैल के संयुक्त तत्वावधान में सिविल सेवा के नवचयनित प्रतिभागियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह शनिवार को संस्कृति भवन सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह का  मुख्य अतिथि संकल्प दिल्ली के समन्वयक राजेश जैन, मुख्य वक्ता संकल्प फाउंडेशन नई दिल्ली के महामंत्री अनिल जोशी, विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास के अध्यक्ष पूरन डावर, विशिष्ट स्टोनमैन क्राफ्ट्स के निदेशक रजत अस्थाना, महामंत्री सीए प्रमोद सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि संकल्प दिल्ली के समन्वयक राजेश जैन ने कहा कि देश की समृद्धि सिर्फ युवाओं को सही दिशा देने से ही संभव है। मुख्य वक्ता अनिल जोशी ने कहा संकल्प के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संकल्प की शुरुआत दिल्ली से 1986 में हुई। इस वर्ष सिविल सेवा में चयनित 1016 प्रतिभागियों में से 646 संकल्प से किसी ना किसी रूप से लाभान्वित है। प्रथम 10 में से 7 विद्यार्थी संकल्प से ही लाभान्वित हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। लोक सेवा में विश्वसनीयता, उत्कृष्टता तथा संवेदनशीलता की संकल्प सिद्धि ही वह मन्त्र है जिससे जीवन की सार्थकता संभव है।

पूरन डावर ने कहा कि लोक सेवा में राष्ट्र प्रेम की भावना से आज की पीढ़ी को ओतप्रोत करने का काम संकल्प के माध्यम से किया जा रहा है। आवश्यक है सेवा के लिए चयनित हुए युवा आम जनमानस के स्वावलंबन की व्यवस्था पर फोकस रखें।

आयोजन की प्रस्तावना व स्वागत उद्बोधन में विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास के महामंत्री सीए प्रमोद सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रकल्प पिछले 35 वर्षों से 14 प्रदेशों में सक्रिय है आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने का कार्य इसके जरिये लगातार हो रहा है। आगरा में इस प्रकल्प की शुरुआत जनवरी 2014 में हुई।

स्टोनमैन क्राफ्ट्स के निदेशक रजत अस्थाना ने कहा कि समाज ने दिया है तो आप भी समाज को दीजिये यह वह मंत्र है जिससे जीवन में कभी आपके पास किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.पूनम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्वसनीयता, उत्कृष्टता तथा संवेदनशीलता को धारण कर ही एक आदर्श लोक सेवक कहे जा सकते हैं। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन के उद्देश्यों में से संकल्प को चुनना होता है संकल्प जब विकल्पों में से निर्धारित होता है तब आप जैसा चाहते हैं वैसा बन सकते हैं।

विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास के अंतर्गत सकल्प आईएएस सिविल सेवा के अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन की सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। हमें ख़ुशी है कि हमारे इस अभियान से सैंकड़ों युवा अपने जीवन को दिशा देने में सफल हो रहे हैं।

इनका हुआ सम्मान
2023 बैच की आईएएस ऐश्वर्या दुबे, सिविल सेवा में नवचयनित राजीव अग्रवाल, सुरम्या शर्मा, विशाल दुबे, प्रियांशु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल का इस मौके पर सम्मान किया गया। राजीव अग्रवाल, सुरम्या शर्मा, विशाल दुबे, सचिन अग्रवाल ने इस मौके पर अपने-अपने अनुभव मंच से साझा किये। उन्होंने संकल्प और लक्ष्य निर्धारित कर उसको हासिल करने का सतत प्रयास करने की बात कही।
इस मौके पर संघ के आगरा विभाग प्रचारक आनंद जी, वीके सारस्वत, प्रो. यूएन शुक्ला, विवेकानन्द प्रतिभा विकास न्यास के कोषाध्यक्ष सीए रविन्द्र गोयल, संरक्षक सतीश चन्द्र अग्रवाल, दीपचंद मंडल, अशोक अग्रवाल, रवि जैन, उमेश अग्रवाल, प्रो. वीके सारस्वत, सीए हनीश गुप्ता, ईभा गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यकम का संचालन एजीडीसी एवं संकल्प के निदेशक विश्वेन्द्र चौहान ने किया।

Previous Post

तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच

Next Post

आगरा कॉलेज के बायोटेक छात्रों ने दिखाए हुनर

Related Posts

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

May 3, 2026

आगरा। जगनेर के एक गांव में शुक्रवार को खेत में तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा...

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद...

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार वर्ष की बालिका से कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ किए...

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

Next Post
आगरा कॉलेज के बायोटेक छात्रों ने दिखाए हुनर

आगरा कॉलेज के बायोटेक छात्रों ने दिखाए हुनर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो अलग-अलग बारात पक्ष के लोग आपस में भिड़े

November 22, 2021
युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बना किया दुष्कर्म

युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बना किया दुष्कर्म

September 10, 2023
40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

May 20, 2022
स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में आगरा अभी तक टॉप पर

स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में आगरा अभी तक टॉप पर

July 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या
  • बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन
  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.