आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव को धमकी मिली है कि वह जमीन को खाली कर दें। क्रिकेटर पूनम यादव के द्वारा कमिश्नर से लिखित में शिकायत की गई है।
पूनम सैनिकपुरम में रहती हैं। उन्होंने बताया है कि कुंडोल में 703 वर्ग मीटर जमीन कपिल कुमार से खरीदी थी। इस पर कुछ भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं। भूपेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने उनको फोन कर धमकी दी। कहा कि जमीन को खाली कर दें वरना जबरन खाली कराई जाएगी। कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।











