• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रो. एसपी सिंह बघेल की फिर चमकी किस्मत, राज्य मंत्री की शपथ ली

प्रो. एसपी सिंह बघेल की फिर चमकी किस्मत, राज्य मंत्री की शपथ ली

शनिवार को दिल्ली बुलाया गया था

June 9, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली। आगरा लोकसभा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी दूसरी बार राज्य मंत्री पद की शपथ ली। प्रो. बघेल के राज्य मंत्री बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। 

प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीते हैं। इस बार भी उनका मंत्री बनना तय था। शनिवार को उन्हें दिल्ली बुला लिया गया था। बघेल के राज्य मंत्री की शपथ लेते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 
वर्ष 2019 में जब दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो पीएम मोदी ने सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। उन्हें पहले विधि एवं न्याय राज्य मंत्री बनाया गया। हालांकि बाद में उनका मंत्रालय बदलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया।
राजनीति में आने से पहले एसपी सिंह बघेल यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वर्ष 1989 में मुलायम सिंह यादव जब मुख्यमंत्री बने तो उन्हें सीएम की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। एसपी सिंह बघेल की ईमानदारी और लगन मुलायम को बहुत पसंद आई। देखते ही देखते वह उनके करीबी लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए। वर्ष 1998 के यूपी विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के कहने पर एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया गया। मुलायम ने उन्हें जलेसर सीट से चुनाव लड़वाया और एसपी सिंह बघेल ने जीत दर्ज की। यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर आतिशबाजी जलाकर खुशी मनाते हुए भाजपा समर्थक।

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पूरे शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। रामबाग चौराहे पर भाजपा के धर्मेंद्र गोला के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। ट्रांस यमुना कॉलोनी में पार्षद प्रकाश केसवानी के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया गया।  अवंतीबाई चौराहा शास्त्रीपुरम पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा ज़िला मंत्री डॉ. सुनील राजपूत, रवींद्र चौधरी, प्रशांत ठाकुर, शेर सिंह, अभिषेक राजपूत, तेजपाल चौधरी, पंकज चौधरी, वेदपाल फ़ौजदार, हरबीर चौधरी, अजय फ़ौजदार, रवि चौधरी, राहुल राजपूत, चंदू लोधी, भूरी सिंह राजपूत, राकेश लोधी, विष्णु मुखिया, यशपाल लोधी आदि उपस्थित थे।

Previous Post

B.Ed प्रवेश परीक्षा में भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा

Next Post

शाहगंज में युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर की खानापूर्ति

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
शाहगंज में युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर की खानापूर्ति

शाहगंज में युवती पर फेंका तेजाब, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर की खानापूर्ति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदौली में ठेकेदार के घर में डकैती डालने वालों से पुलिस की मुठभेड़

खंदौली में ठेकेदार के घर में डकैती डालने वालों से पुलिस की मुठभेड़

October 25, 2024
कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

July 26, 2024
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, नाम न होने पर तुरंत करें आवेदन- जिलाधिकारी

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, नाम न होने पर तुरंत करें आवेदन- जिलाधिकारी

January 17, 2026
एत्माउद्दौला में चिकित्सक के साथ लूट की घटना निकली फर्जी

एत्माउद्दौला में चिकित्सक के साथ लूट की घटना निकली फर्जी

December 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.