• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि में नौकरी पर वापसी के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगने पर राष्ट्रपति से परिवार सहित आत्महत्या की अनुमति मांगी

विवि में नौकरी पर वापसी के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगने पर राष्ट्रपति से परिवार सहित आत्महत्या की अनुमति मांगी

कर्मचारी 24 साल तक कर चुका है विवि में नौकरी

June 20, 2024
in administration, Agra, Corruption, Education

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर परिवार सहित आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। पत्र में उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय में दोबारा नौकरी देने के लिए उनसे 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। उनके पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं है। परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इसलिए परिवार के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

वीरेश कुमार ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में लिखा है कि उन्होंने विश्वविद्यालय में संविदाकर्मी के रूप में 24 साल तक काम किया है। 24 साल तक उन्होंने विश्वविद्यालय के हित में ही कार्य किए हैं। इसका उदाहरण है कि 24 साल में उनके ऊपर कोई आरोप नहीं लगा। उनका कहना है कि उन्हें डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा व अन्य लोगों ने फर्जी तरीके से फंसा कर विश्वविद्यालय से निकलवा दिया। जबकि डॉ. अनिल कुमार वर्मा सहित कई अन्य के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इन्हें दोषी भी पाया गया है।

वीरेश कुमार ने कहा है कि उनके खिलाफ कोई भी साक्ष्य नहीं मिले थे और उन्हें विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया। उन्होंने जब न्यायालय में केस कर दिया तो उनसे कहा गया कि केस वापस लेने पर दोबारा नौकरी पर बहाल कर देंगे। लेकिन आज तक विश्वविद्यालय ने बहाल करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। इस संबंध में वह कुलपति  से भी मिले। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार पवन कुमार से मिल लो। वह उनसे मिले तो उन्होंने नौकरी बहाली के लिए 10 लाख रुपए की डिमांड की। पवन कुमार ने कहा कि मेरी कुलपति और रजिस्ट्रार से बात हो गई है, जिस दिन आप 10 लाख रुपए दे देंगे आपको बहाल कर दिया जाएगा। वीरेश कुमार ने कहा है कि उनके पास 10 लाख रुपये देने के लिए नहीं है क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए परिवार सहित आत्महत्या करने की अनुमति दे दी जाए। इधर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है।

पत्र लिखने वाले वीरेश कुमार।
Previous Post

136 किलो चांदी लेकर फरार कारीगर दबोचा, सिर्फ 78 किलो बरामद

Next Post

पशुपालन विभाग का अपर निदेशक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
पशुपालन विभाग का अपर निदेशक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पशुपालन विभाग का अपर निदेशक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा जिले में कुल 40.38 और नगर निगम का 37.07 प्रतिशत रहा मतदान

आगरा जिले में कुल 40.38 और नगर निगम का 37.07 प्रतिशत रहा मतदान

May 4, 2023
कोयले की भट्ठियों से संचालित ढाबे -रेस्टोरेंट निगम के निशाने पर

कोयले की भट्ठियों से संचालित ढाबे -रेस्टोरेंट निगम के निशाने पर

July 22, 2024
साइबर सेल ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले पकड़े

साइबर सेल ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले पकड़े

January 6, 2023
माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

September 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.