• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
घरों में दरारें पड़ने पर नगर निगम ने दो दर्जन भवन स्वामियों को जारी किये नोटिस

घरों में दरारें पड़ने पर नगर निगम ने दो दर्जन भवन स्वामियों को जारी किये नोटिस

मोती कटरा में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण भवनों में दरार आ रही थी

June 20, 2024
in accident, administration, Agra, Development, disaster

आगरा। घरों में दरार आने पर नगर निगम ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए दो दर्जन से अधिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किये हैं। नोटिस में कहा गया है कि भवन स्वामी गिरासू भवनों की समय से मरम्मत आदि करा लें। भविष्य में कोई घटना होने पर नगर निगम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मोती कटरा लाल दरवाजा और सैयद गली के लोगों द्वारा इस प्रकार की शिकायत की जा रही थी कि मेट्रो निर्माण कार्य के कारण उनके भवनों में दरार आ रही है और कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निगम के मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता को मामले की जांच कराने के निर्देश दिये थे। इसके बाद क्षेत्रीय अवर अभियंता अमित सोनार से मामले की जांच कराई गई थी। उन्होंने मौके पर निरीक्षण के उपरांत अपनी रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को सौंप दी है। रिपोर्ट में अवगत कराया गया है कि उक्त स्थान पर बने भवन पचास से साठ साल पुराने हैं तथा टीले पर बने हुए हैं। अधिकांश मकान गार्डर पटिया के हैं। भवनों में दरारें आ गयी हैं जिससे निकट भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 331-1 के अंतर्गत उक्त भवन को गिरासू घोषित किया जाता है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह नोटिस भवन स्वामियों को सुरक्षा एवं बचाव को दृष्टि में रखते हुए इस आशय से भेजा जा रहा है कि भवन स्वामी भवन की मरम्मत एवं सुरक्षा अपने हर्जे खर्चे पर मानकों के साथ सुनिश्चित करें। अगर जारी किये गये नोटिस में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया जाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी।

इन लोगों को जारी किये गये हैं नोटिस

– बी-140 मोती कटरा लाल दरवाजा निवासी राधेश्याम
-बी-163 मोतीकटरा लाला दरवाजा निवासी विनोद कुमार सविता
-बी-141 मोती कटरा लाल दरवाजा निवासी अनिल यादव
-बी-159 मोती कटरा लाल दरवाजा निवासी उर्मिला सिंघल
-बी-157 मोती कटरा लाल दरवाजा निवासी अनिल उपाध्याय
-बी- 158 मोती कटरा लाल दरवाजा निवासी सुरेश,लल्लो, बंटी, अशोक और राजन सिंह
-बी-177 सैयद गली मोती कटरा निवासी मीना देवी
-बी-176 सैयद गली मोती कटरा निवासी प्रेम देवी
-बी -173 सैयद गली मोती कटरा निवासी गीता देवी
-बी-172 सैयद गली मोती कटरा निवासी छीतर मल, भारत, शंकर लाल, सचिन, विनोद, श्रीचंद
-बी-171 सैयद गली मोती कटरा निवासी रोशन लाल
-बी-170 सैयद गली मोती कटरा निवासी राम दुलारी
-बी-168 सैयद गली मोती कटरा निवासी कमलेश
-बी-178 सैयद गली मोती कटरा निवासी रामेश्वर प्रसाद
-बी-169 सैयद गली मोती कटरा निवासी आकाश लाल मुल्तानियां
-बी-179 सैयद गली मोती कटरा निवासी राजेंद्र शर्मा
-बी-180 सैयद गली मोती कटरा निवासी नंद किशोरी

Previous Post

दोषी और निर्दोष के खेल में इंस्पेक्टर खुद हो गए दोषी

Next Post

आगरा कमिश्नरेट के 167 दरोगाओं का तबादला, 13 थानाध्यक्ष भी शामिल

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
आगरा कमिश्नरेट के 167 दरोगाओं का तबादला, 13 थानाध्यक्ष भी शामिल

आगरा कमिश्नरेट के 167 दरोगाओं का तबादला, 13 थानाध्यक्ष भी शामिल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर युवक ने किया कलेक्ट्रेट पर हंगामा

शाहगंज थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर युवक ने किया कलेक्ट्रेट पर हंगामा

April 6, 2026
रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026
व्यापारी की पत्नी की हत्या में बेटी के प्रेमी पर संदेह

व्यापारी की पत्नी की हत्या में बेटी के प्रेमी पर संदेह

June 9, 2023
सुबह से आंबेडकर जयंती की धूम, कई जगहों पर निकली झांकी

सुबह से आंबेडकर जयंती की धूम, कई जगहों पर निकली झांकी

April 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.