• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर तीन दिन में दो भाइयों ने की आत्महत्या, आक्रोश

पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर तीन दिन में दो भाइयों ने की आत्महत्या, आक्रोश

आगरा की थाना बरहन पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई इसके बाद दूसरे भाई ने की आत्महत्या

June 24, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर तीन दिन में दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली है। दूसरे भाई ने बरहन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर  आत्महत्या की है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, उनकी पुलिस से तड़का भड़की भी हो गई है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। वह पुलिस को दोनों भाइयों की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं।

गांव रूपधनू के रहने वाले संजय को सादाबाद थाना पुलिस 9 जून की रात उठाकर ले गई थी। उसे 11 जून तक सादाबाद थाने में रखकर थर्ड डिग्री दी गई। इसके बाद शांति भंग में चालान कर दिया गया। संजय को धमकी दी गई थी 22 जून तक अगर उनका जो साला लड़की भगा कर ले गया है, वह नहीं मिली तो उसे फिर से बुलाया जाएगा। इसी डर से संजय ने शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। पेड़ से शव उतरने से रोक दिया था। ग्रामीणों ने कहा था दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के भाई प्रमोद जो कि होमगार्ड थे उन्होंने  बताया सादाबाद थाने के दरोगा ने हमसे एक लाख रुपये की भी डिमांड की थी। बोला था कि रुपए दे दोगे तो केस में तुम्हारा और बेटे का नाम नहीं आएगा। हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह भी मौके पर आए थे, उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। परिजनों ने बरहन थाने में भी तहरीर दी थी। इस तहरीर पर थाना पुलिस द्वारा सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है इसी बात से आहत होकर होमगार्ड प्रमोद ने भी उसी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली जिस पर उसके भाई संजय ने लटककर आत्महत्या की थी। प्रमोद की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी उनके द्वारा खदेड़ दिया गया। बरहन थाना पुलिस को वह मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है जब तक संजय की सुसाइड के जिम्मेदार पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक वह प्रमोद का शव नहीं उतरने देंगे।

पुलिस की वजह से प्रमोद के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बिलखते हुए हुए घर की महिलाएं।

एसीपी सुकन्या शर्मा मौके पर ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही हैं लेकिन वह उनकी एक नहीं सुन रहे हैं। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। उधर डीआईजी अलीगढ़ रेंज के निर्देश पर सादाबाद थाने के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

एसीपी सुकन्या शर्मा के सामने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ग्रामीण।
Previous Post

जोरो लग्जरी नाइट क्लब में मैनेजर और बाउंसर्स ने डंडों से युवकों को पीटा, गिरफ्तार

Next Post

एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

Related Posts

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

Next Post
एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

एसीपी रात में अपने प्राइवेट फ्लैट पर बुलाकर लेते हैं ओआर, एक थानाध्यक्ष हमेशा रात में ही ओआर लेते हैं, शिकायत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

March 9, 2022
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से ईडी की पूछताछ, बैंक घोटाले को लेकर कई नेता हैं ईडी के रडार पर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला से ईडी की पूछताछ, बैंक घोटाले को लेकर कई नेता हैं ईडी के रडार पर

April 7, 2022
मलपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

मलपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

January 3, 2023
ससुराल में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, तमंचे से किया फायर

ससुराल में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, तमंचे से किया फायर

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.