आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरोगा खुलकर पैसे मांग रहा है। अब देखना होगा अधिकारी इस मामले में लाइन हाजिर की ही खानापूर्ति कर देंगे या दरोगा पर मुकदमा भी दर्ज कराएंगे?
आगरा में कई पुलिसकर्मियों के रिश्वत के अब तक मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी की बात यह है जिन पुलिस कर्मियों की शिकायत हुई है कुछ दिन के लिए उन पर खाना पूर्ति की कार्रवाई कर बाद में फिर से चौकी दे दी गई है। इसके बाद पुलिसकर्मियों के हौसले बुलंद हैं। इस बार फतेहाबाद थाने के दरोगा का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। जो ऑडियो वायरल हुआ है वह 2 मिनट 49 सेकंड का बताया जा रहा है। छात्र के द्वारा इसे दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर लिया गया है। फोन पर दूसरी ओर से दरोगा बात कर रहा है वह वर्दी में है। दरोगा छात्र से बोल रहा है तुम्हें हमारे मुकदमे में पूरी मदद करनी पड़ेगी। मदद भी ऐसी करनी है। सूचनाएं एकत्रित करके बतानी है। उसका नाम निकालने के लिए वह 30 हजार मांग रहा है। छात्र ने पूछा है यह अकेले के हैं या सभी लोगों के नाम निकालने के हैं। इस दरोगा बोल रहा है सभी का ठेका थोड़ी ना ले रखा है। छात्र बोल रहा है मेरे साथ दो और लोग थे उनसे भी पूछ लेता हूं। इस पर दरोगा बोल रहा है हां बात कर लो। नहीं तो शाम को मुकदमा दर्ज हो जाएगा। मैं तुम्हें एफआईआर की कॉपी भी भेज दूंगा। छात्र यह भी बोल रहा है हमारे ही गोली लगी है और हम पर ही मुकदमा लिख रहे हो साहब। छात्र यह भी बोल रहा है मैंने तो कुछ किया भी नहीं है 112 पर कॉल भी मैंने ही किया है। इस पर दरोगा व्याख्यान दे रहा है। छात्र बोल रहा है जैसा आप कहेंगे वैसा कर दूंगा। पढ़ने वाला छात्र हूं। मेरी जिंदगी खराब हो जाएगी। दरोगा ने उन दोनों लोगों से भी बात कर 10 मिनट में बताने के लिए कहा है।










