• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ खेरिया मोड़ पर कराई जल निकासी

नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ खेरिया मोड़ पर कराई जल निकासी

July 10, 2024
in administration, Agra, Development, Environment, News, Weather

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार सुबह अधिकारियों के साथ खेरिया मोड़ पर भरे बरसाती पानी की निकासी कराई। इस दौरान उन्होंने अधिशाषी अभियंता आरके सिंह को यहां होने वाले जलभराव की समस्या के स्थाई निदान के लिए प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। 

गत दिवस भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के बाद की स्थिति को देखने के लिए नगरायुक्त सुबह ही भ्रमण पर निकल गए थे। सबसे पहले वह खेरिया मोड़ अजीतनगर गेट पहुंचे। हालांकि गत दिवस ही  यहां पर सक्षन मशीन आदि लगाकर नगर निगम कर्मियों ने जलभराव से लोगों को मुक्ति दिला दी थी, लेकिन कुछ स्थानों से पूरी तरह से पानी नहीं निकल पाया था। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वे यहां पर होने वाली जलभराव की समस्या का स्थाई हल खोजें जिससे लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने बवाग कंपनी के अधिकारियों को जगनेर रोड पर स्थित पुलियों की सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर तिरंगा चौक के नीचे से जा रही पुलिया की सफाई में दिक्कत आ रही हो तो पुलियों के अंदर कैमरे डालकर अवरोधों को हटाया जाए।
इसके बाद वे एफसीआई गोदाम के पास निर्मार्णाधीन नाले का निरीक्षण करने गये। उन्होंने अधिकारियों को नाले का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर ठेकेदार ठीक से काम नहीं कर रहा है तो उस पर पेनाल्टी लगाई जाए। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को बुलाकर कर उससे पूछताछ की। ईदगाह के निकट रेलवे से समंवय बनाकर नाले पर पुलिया बनाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये। यहां पर गंदगी पाये जाने पर उन्होंने एसएफआई पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, बवाग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी भी थे।

नगर आयुक्त ने गत दिवस प्राप्त हुई समस्याओं की समीक्षा की

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी जेड एस ओ और एस एफआई की बैठक ली। स्मार्ट सिटी सभागार में हुई इस बैठक में गत दिवस जल भराव संबंधी प्राप्त हुई शिकायतों की समीक्षा की गई।
इस दौरान सभी एस एफआई ने अपने-अपने क्षेत्र में हुए जलभराव के कारणो को बताया। सभी समस्याओं पर विचार करने के उपरांत नगर आयुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में जल भराव रोकने के लिए जहां-जहां जो उपाय करना है उस पर अभी से अमल शुरू कर दिया जाए। जहां पर नालों पर जाली लगनी है वहां पर जाली लगा दी जाए और जहां पर मैनहोल की आवश्यकता है वहां निर्माण विभाग से सामजस्य बनाकर मेनहाल बना दिया जाए। फ्लोटिंग कचरे को साथ-साथ निस्तारित किया जाता रहे। उसके अलावा जहां नाले आदि पर दीवार बनाने की जरूरत हो वहां दीवार बना दी जाए। उन्होंने कहा आने वाले समय में जल भराव ना हो इसके लिए सभी संभव उपाय किए जाएं।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के अलावा सभी जेड एसओ, एस एफआई और निर्माण विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

Previous Post

हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

Next Post

बुधवार को डीजीपी और मुख्य सचिव रहे मथुरा में

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
बुधवार को डीजीपी और मुख्य सचिव रहे मथुरा में

बुधवार को डीजीपी और मुख्य सचिव रहे मथुरा में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

September 1, 2024
ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

March 31, 2025
आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! पचास हजार वसूल कर भी नहीं खोजा गायब व्यापारी, हुआ मर्डर

आगरा में यह कैसी पुलिसिंग! पचास हजार वसूल कर भी नहीं खोजा गायब व्यापारी, हुआ मर्डर

August 1, 2023

अमित बाबरिया से पुलिस की मुठभेड़, पकड़ा

November 1, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.