• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजेश्वर मेला जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री आयोजित करने का हुआ निर्णय

राजेश्वर मेला जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री आयोजित करने का हुआ निर्णय

मंदिर कमेटी की ओर से बैठक के दौरान अधिकारियों को दिया आश्वासन

July 13, 2024
in administration, Agra, Cultural, Environment, News

आगरा। सावन के पहले सोमवार को लगने वाले राजेश्वर मंदिर मेले को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से एक बैठक का आयेाजन राजेश्वर मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान नगर निगम की ओर से मेला कमेटी से अपील की गयी कि मेले को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री थीम पर आयोजित किया जाए, जिस पर मेला कमेटी की ओर से सहमति जताई गयी।

कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस बार मेला परिसर में लगने वाली दुकानों पर प्लास्टिक आदि का प्रयोग नहीं होने देंगे। इसके लिए मेला कमेटी लगातार एनाउंसमेंट कर दुकानदारों को प्लास्टिक की थैली और गिलास आदि का प्रयोग न करने की अपील करती रहेगी। सभी दुकानदार अपनी दुकान के समक्ष गीला व सूखा कचरे के लिए डस्टबिन रखें। इसको भी सुनिश्चित कराने का आश्वासन मेला कमेटी की ओर से दिया गया। मेले के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए मेला कमेटी जगह जगह बैनर भी लगायेगी।
बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से कहा कि मेला परिसर के आसपास यदि कहीं सीवर लाइन चोक हो तो उसे तीन दिन पूर्व ही सही करा दिया जाए। मेला परिसर में स्ट्रीट लाइट के 56 पोल हैं इन पर लाइट जलती रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी स्ट्रीट लाइट पोल पर छह फीट की उंचाई तक प्लास्टिक लपेट दी जाए जिससे बरसात आदि के समय करंट आने पर किसी प्रकार के हादसे की आशंका न रहे। मंदिर मार्ग से अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए। मंदिर मार्ग पर अगर कहीं गड्ढे आदि हैं तो उन्हें भरवा दिया जाए। इस दौरान एडीएम सिटी अनूप कुमार ने मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश टोरंट पावर के अधिकारियों को देते हुए कहा कि मेले से पूर्व ही बिजली की लाइनों को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने मनोरंजन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सड़क किनारे लटकने वाली केबिल आदि को अभी से ऊपर कर दें। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान मजिस्ट्रेटों की भी नियुक्ति की जाएगी। मंदिर के सामने स्थित डिवाइडर की रंगाई कराने का मेला कमेटी की ओर से अनुरोध किया गया। जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने सहमति जताई। बैठक के उपरांत अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने निगम के सभी अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।
इस अवसर पर नगर निगम जेडएसओ राजीव बालियान, बवाग कंपनी के प्राजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी, एसएफआई योगेन्द्र कुशवाह, एसएफआई मलखान सिंह, एसएफआई राघवेंद्र, जेई नगर निगम पवन, एई दीपांकर के अलावा मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मंदिर के पुजारी रुपेश उपाध्याय, संयोजक पप्पू ठाकुर, शहीद नगर वार्ड के पार्षद दीपक वर्मा, पार्षद हिमाचल कालोनी के अलावा टोरंट पावर के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की महिला बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए आगरा विजिलेंस ने दबोचा

Next Post

पुलिस पर लव जिहाद करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाकर हरीपर्वत थाने पर बजरंग दल का हंगामा

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

Next Post
पुलिस पर लव जिहाद करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाकर हरीपर्वत थाने पर बजरंग दल का हंगामा

पुलिस पर लव जिहाद करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाकर हरीपर्वत थाने पर बजरंग दल का हंगामा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कल डॉ. सीके गौतम फिर से लेंगे आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद का चार्ज

कल डॉ. सीके गौतम फिर से लेंगे आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद का चार्ज

March 21, 2025
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया

March 15, 2026
रकाबगंज थाने में वाहनों की नीलामी में बोली लगाने को जुटी भीड़

रकाबगंज थाने में वाहनों की नीलामी में बोली लगाने को जुटी भीड़

July 7, 2022
एसटीएफ ने मलपुरा में कैंटर और लग्जरी कार से पकड़ा 109 किलो गांजा

एसटीएफ ने मलपुरा में कैंटर और लग्जरी कार से पकड़ा 109 किलो गांजा

August 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.