• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जलकर वसूली में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के दो अभियंताओं समेत छह का वेतन रोका

जलकर वसूली में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के दो अभियंताओं समेत छह का वेतन रोका

August 6, 2024
in administration, Agra, News

आगरा। जलकल विभाग में जल कर वसूली में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सख्त रुख अपनाया है। अपेक्षित वसूली न कर पाने पर नगर आयुक्त ने दो अवर अभियंताओं समेत छह कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। वहीं उन्होंने महाप्रबंधक जलकल को चेतावनी पत्र भी जारी किया है। गत दिवस नगर आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक में जलकल विभाग के कर एवं करेत्तर मदों में की गई वसूली की समीक्षा की गई थी।

समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया था कि जलकल विभाग के द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी तक की गयी वसूली गत वर्ष आलोच्य अवधि में की गई वसूली से भी कम है जबकि शासन द्वारा मासिक समीक्षा बैठकों में इस आशय के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि गतवर्ष की तुलना में न्यूनतम बीस प्रतिशत की वृद्धि अनिवार्य रुप से की जाए। इस पर बेहद नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जहां महाप्रबंधक जलकल अरुणेंद्र राजपूत को चेतावनी पत्र जारी किया है वहीं अवर अभियंता लोहामंडी जोन रंजीत सिंह और एन डी सैल जलकल के अवर अभियंता अनूप सूद के अलावा छत्ता जोन के वसूली कर्मचारी सुमन प्रकाश, हरीपर्वत जोन के पंकज सारस्वत, लोहामंडी जोन के रमेश चंद और ताजगंज जोन के वसूली कर्मचारी प्रशांत पोडवाल के वेतन आहरण अग्रिम आदेश तक रोक देने के आदेश दिये हैं।

एनडी सैल की वसूली गत वर्ष से 3.05 करोड़ कम
समीक्षा के दौरान पता चला कि जलकल विभाग के एनडी सैल की वसूली गतवर्ष से भी काफी कम हुई है। नगर आयुक्त के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष की गयी वसूली 3.05 करोड़ रुपये कम है। वहीं लोहामंडी जोन में भी अब तक की गई वसूली गतवर्ष में की गयी वसूली से 0.27 करोड़ रुपये कम है।

राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन द्वारा निर्धारित वसूली के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना होगा। जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई तय है ।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त 

Previous Post

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए कल होगा मतदान

Next Post

वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सांडों की लड़ाई में गई एक की जान, दो घायल

सांडों की लड़ाई में गई एक की जान, दो घायल

June 10, 2023
मेट्रो स्टेशन के सिविल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बघेल

मेट्रो स्टेशन के सिविल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बघेल

June 10, 2023
ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

March 12, 2023
लोहामंडी थाना पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर से जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

लोहामंडी थाना पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर से जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

June 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.