• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा ने कहा था पैसे नहीं दिए तो भविष्य खराब कर दूंगा, जेल भेज दूंगा, पीड़ित ने ब्याज पर लेकर दिए 20 हजार रुपये

दरोगा ने कहा था पैसे नहीं दिए तो भविष्य खराब कर दूंगा, जेल भेज दूंगा, पीड़ित ने ब्याज पर लेकर दिए 20 हजार रुपये

पीड़ित ने अपना वीडियो वायरल कर बरहन पुलिस से रिश्वत में दिए पैसे वापस मांगे

August 19, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। सोमवार को एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह बरहन थाने के आवलखेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा पर आरोप लगा रहा है कि उसने उससे रिश्वत में 20 हजार रुपये लिए हैं। यह पैसे उसने ब्याज पर लिए थे। दरोगा ने जेल भेजने की और भविष्य खराब करने की धमकी देकर पैसे लिए थे। वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा तो मामले में जांच शुरू हो गई है। एसीपी एत्मादपुर गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में युवक अपना नाम शिवम चौहान बता रहा है। वह बता रहा है कि वह गड़ी रामबख्श का रहने वाला है। 8 जुलाई को उसके चाचा ने उसकी मारपीट करने की शिकायत की थी। जबकि वह उस समय भगवान टॉकीज चौराहे पर था।  वह बोल रहा है आवलखेड़ा चौकी से दरोगा का फोन आया। दरोगा ने कहा चौकी पर आओ। चौकी पर जाने के बाद उससे कहा तुम्हें जेल जाना पड़ेगा। तुम्हारा भविष्य खराब हो जाएगा। कंपटीशन एग्जाम नहीं दे पाओगे। यह सुनकर वह अपने चाचा को चौकी पर लेकर गया।  दोनों ने समझौता लिखकर चौकी पर दे दिया। वीडियो में वह आरोप लगा रहा है पुलिस ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने कहा मैं गरीब बच्चा हूं। पैसे मत मांगो। इस पर पुलिस ने कहा आपका भविष्य खराब हो जाएगा, पैसे नहीं दोगे तो। आपको जेल भेज दिया जाएगा।  उसने 16 हजार नगद और चार हजार ऑनलाइन दिए। यह पैसे उसने ब्याज पर लेकर दिए थे, जिससे जेल ना चला जाए। पीड़ित का कहना है कि 3 रुपये प्रतिशत की ब्याज चल रही है। वह एक कूलर की दुकान पर काम करता था। जहां उसे 6 हजार रुपये महीने मिलते थे। अगर पैसे नहीं देता तो उसे जेल भेज दिया जाता। उसे उस आदमी के पैसे वापस करने हैं, जिससे उसने लिए थे। पीड़ित बोल रहा है उसकी मम्मी का निधन हो चुका है। पिता मानसिक रूप से पीड़ित रहते हैं।  मामले में एसीपी एत्मादपुर पियूषकांत राय का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित को कल बुलाया गया है। पुलिस कर्मियों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

पांच युवकों ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का किया प्रयास

Next Post

गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीसीपी सिटी कार्यालय पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

डीसीपी सिटी कार्यालय पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

December 23, 2023
अकेलेपन से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या

अकेलेपन से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या

February 21, 2022
NSE: चित्रा रामकृष्ण की गिरफ्तारी संभव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

NSE: चित्रा रामकृष्ण की गिरफ्तारी संभव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

March 5, 2022

4 महीने बाद हाथ आया मौसीन का हत्यारा

November 18, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.