• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

21 सितंबर से रामलीला मैदान में मंचीय लीलाएं प्रारंभ होंगी

August 26, 2024
in Agra, Cultural, News

आगरा। उत्तर भारत का पारंपरिक श्रीरामलीला महोत्सव इस वर्ष भव्य और दिव्य होगा। महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी को स्वरूपों के मुकुट और भगवान गणेश के पूजन के संग होगा। महोत्सव का समापन 16 अक्टूबर को होगा।

28 सितंबर को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात निकाली जाएगी, जिसमें करीब 100 झांकियां विभिन्न सामाजिक सरोकारों का संदेश देंगी। 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक शाहगंज क्षेत्र में जनकपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। रविवार को रामलीला मैदान स्थित श्रीराम-हनुमान मंदिर पर समिति पदाधिकारियों ने महोत्सव के दैनिक कार्यक्रमों की पुस्तक का विमोचन किया।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया 17 सितंबर को रावतपाड़ा के श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारहद्वारी में भगवान गणेश के साथ सभी स्वरूपों के मुकुटों के पूजन संग श्रीरामलीला महोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। 21 सितंबर से रामलीला मैदान में मंचीय लीलाएं प्रारंभ हो जाएंगी। 23 सितंबर को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव होगा, वहीं 24 सितंबर को माता सीता धरा से अवतरित होंगी। 28 सितंबर को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात, 29 और 30 सितंबर को जनकपुरी में श्रीराम-माता सीता का विवाह व एक अक्टूबर को उनकी जनकपुरी से भव्य विदाई होगी। 12 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व पर रावण के पुतले का दहन होगा। 15 अक्टूबर को प्रभु श्रीरामचंद्र का राज्याभिषेक समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 16 अक्टूबर को श्रीरामचरित मास परायण और हवन-यज्ञ व स्वरूपों की विदाई होगी।

रामलीला मैदान में महोत्सव के दौरान 10 दिन तक माता वैष्णो देवी की गुफा सजाई जा सकती है, हालांकि इस पर फिलहाल विचार और चर्चा के साथ सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोग रामलीला महोत्सव से जुड़ सकें, इसलिए सभी लीलाओं का सीधा प्रसारण इस वर्ष इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटी वेबसाइट www.ramleelamahotsav.com तैयार करा रहा है।

Previous Post

राष्ट सर्वोपरि है, बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

Next Post

एत्माउद्दौला में नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

Related Posts

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

September 2, 2026

आगरा। सुभाष बाजार क्षेत्र में स्थित महावीर नाले पर अवैध और जर्जर स्थिति में बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम...

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

September 2, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के पांच स्टेशनों में मेट्रो के संचालन की मौखिक अनुमति मिल गई है। 20 सितंबर...

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026

आगरा। आगरा के केंद्रीय कारागार में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक...

Next Post
एत्माउद्दौला में नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

एत्माउद्दौला में नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ किया गैंगरेप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रेमिका की हत्या करने वाला पुलिस ने अस्पताल से भेजा सीधे जेल

प्रेमिका की हत्या करने वाला पुलिस ने अस्पताल से भेजा सीधे जेल

February 26, 2022
कमला नगर थाने में अधिकतर पुलिसकर्मियों का बीपी हाई

कमला नगर थाने में अधिकतर पुलिसकर्मियों का बीपी हाई

September 10, 2022
न्यू आगरा में घर के बाहर खड़ी महिला की चेन तोड़ी

न्यू आगरा में घर के बाहर खड़ी महिला की चेन तोड़ी

February 9, 2023
पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

July 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज
  • आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची
  • दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा
  • नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.