• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक्सप्रेसवे पर पकड़ी गई 19 करोड़ की सुपारी

एक्सप्रेसवे पर पकड़ी गई 19 करोड़ की सुपारी

फर्जी बिलों के सहारे चल रहा था अंतरराज्यीय जीएसटी चोरी रैकेट

December 20, 2025
in administration, Agra, Business, Crime

आगरा। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर की गई एक नियमित वाहन जांच ने जीएसटी चोरी के एक बड़े और संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। राज्य कर विभाग, आगरा की सचल दल तृतीय इकाई द्वारा रोके गए सुपारी से लदे ट्रक की जांच में सामने आया कि करीब 19 करोड़ रुपये मूल्य की ड्राई सुपारी को फर्जी टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और बिल्टी के सहारे असम से दिल्ली भेजा जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला सुनियोजित जीएसटी चोरी और अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी ) पास-ऑन से जुड़ा पाया गया।
जांच के दौरान वाहन चालक साकिर खान ने खुद को ट्रक का ड्राइवर बताते हुए कहा कि वह सुपारी की खेप असम से दिल्ली ले जा रहा है। चालक ने ट्रांसपोर्टर फर्म प्राइम लॉजिस्टिक, गुवाहाटी की बिल्टी प्रस्तुत की। साथ ही सप्लायर फर्म मै. योंक ट्रेडर्स, गुवाहाटी द्वारा जारी दो टैक्स इनवॉइस और उनसे संबंधित ई-वे बिल भी दिखाए गए, जिनमें दिल्ली की फर्म मै. सस्टेन रेबेल कंपनी को बायर और कन्साइनी दर्शाया गया था। जब राज्य कर विभाग ने इन दस्तावेजों की जीएसटी पोर्टल से गहन जांच की तो कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि जिस रिसीपिएंट फर्म मै. सस्टेन रेबेल कंपनी के नाम माल दिखाया गया था, उसका GSTIN पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं सप्लायर फर्म मै. योंक ट्रेडर्स ने करोड़ों रुपये की सुपारी बिक्री दर्शाते हुए इनवॉइस तो जारी किए, लेकिन अपने जीएसटी रिटर्न में आज तक ड्राई सुपारी (HSN-080280) की कोई भी आउटवर्ड सप्लाई घोषित ही नहीं की थी। अधिकारियों के अनुसार यह स्थिति साफ तौर पर संकेत देती है कि फर्म केवल कागजों पर लेनदेन दिखाकर GST चोरी के उद्देश्य से काम कर रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि विभिन्न वित्तीय वर्षों में इस फर्म द्वारा कई करोड़ रुपये मूल्य की सुपारी के बिल जारी किए गए, जबकि न तो वास्तविक खरीद और न ही बिक्री का कोई रिकॉर्ड रिटर्न में मौजूद है। इसका सीधा अर्थ है कि फर्जी इनवॉइस के जरिए अवैध आईटीसी पास किया जा रहा था। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब विभागीय जांच में यह खुलासा हुआ कि सप्लायर और रिसीपिएंट दोनों ही फर्में भौतिक रूप से अस्तित्वहीन हैं। संबंधित राज्यों की एडज्यूडिकेटिंग अथॉरिटी के माध्यम से कराई गई जांच में यह पुष्टि हुई कि जिन पतों पर इन फर्मों का पंजीकरण दर्शाया गया है, वहां किसी प्रकार का वास्तविक व्यापार नहीं हो रहा था। इससे स्पष्ट हो गया कि यह पूरा नेटवर्क फर्जी कंपनियों के जाल के जरिए संचालित किया जा रहा था। राज्य कर विभाग का आरोप है कि माल स्वामी, वाहन स्वामी और वाहन चालक की आपसी मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर माल का परिवहन किया जा रहा था, ताकि सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा सके। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह खेप किसी बड़े अंतरराज्यीय GST चोरी रैकेट का हिस्सा हो सकती है, जिसमें कई अन्य फर्जी फर्में और व्यक्ति भी शामिल हैं। इस प्रकरण में वाहन चालक साकिर खान, वाहन स्वामी जाकिर खान, सप्लायर फर्म मै. योंक ट्रेडर्स और रिसीपिएंट फर्म मै. सस्टेन रेबेल कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और राज्य कर विभाग की टीमें संयुक्त रूप से मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं। 

Previous Post

दो बार पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, 29 मुकदमे दर्ज हैं फिर भी नहीं छोड़ा चोरी करना

Next Post

खंदौली पुलिस ने चोर के पास से 8 किलो सोना चांदी पकड़ा

Related Posts

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

Next Post
खंदौली पुलिस ने चोर के पास से 8 किलो सोना चांदी पकड़ा

खंदौली पुलिस ने चोर के पास से 8 किलो सोना चांदी पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर मिला, पुलिस ने चार घंटे में आरोपी को खोज निकाला

शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर मिला, पुलिस ने चार घंटे में आरोपी को खोज निकाला

April 11, 2025
कई सालों से नकली दवा की बिक्री कर कमाए अरबों रुपये, आगरा का औषधि विभाग सोया रहा

कई सालों से नकली दवा की बिक्री कर कमाए अरबों रुपये, आगरा का औषधि विभाग सोया रहा

August 24, 2025
4200 रुपये के विवाद में हुई थी सहायक सेल्स मैनेजर की हत्या

4200 रुपये के विवाद में हुई थी सहायक सेल्स मैनेजर की हत्या

February 15, 2022
सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस
  • सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला
  • हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.