• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खंदौली पुलिस ने चोर के पास से 8 किलो सोना चांदी पकड़ा

खंदौली पुलिस ने चोर के पास से 8 किलो सोना चांदी पकड़ा

December 20, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। खंदौली थाना पुलिस और सर्विलांस ने चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर और अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम सोना-चांदी, हजारों रुपये नकद, मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, चोरी के औजार और 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

बीते दिनों खंदौली थाना क्षेत्र के सुदर्शन धाम कॉलोनी (नंदलालपुर) और टेड़ी बगिया क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। गश्त और सर्विलांस के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम नेकपुर जाने वाले अंडरपास के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम शाहपुर चौमा, थाना फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है और वर्तमान में सेवला जाट, थाना सदर बाजार, आगरा में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने एलसीडी समेत अन्य सामान की चोरी का होना स्वीकार किया और खंदौली के अलावा थाना एकता, सदर बाजार तथा राजस्थान के भरतपुर जिले में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि बरामद 8 किलो 200 ग्राम सफेद व पीली धातु (सोना-चांदी) के संबंध में थाना रुपवास, जिला भरतपुर में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने करीब एक वर्ष पूर्व मुरैना से एक अज्ञात व्यक्ति से अवैध तमंचा खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह चोरी के दौरान लोगों को डराने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया है, वहीं अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच भी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में खलबली मच गई है।

Previous Post

एक्सप्रेसवे पर पकड़ी गई 19 करोड़ की सुपारी

Next Post

बाह में निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट की दीवार गिरी दो की मौत, पांच घायल

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
बाह में निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट की दीवार गिरी दो की मौत, पांच घायल

बाह में निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट की दीवार गिरी दो की मौत, पांच घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कीचड़ की वजह से महिला की फिसली स्कूटी, ट्रक के नीचे आकर मौत

कीचड़ की वजह से महिला की फिसली स्कूटी, ट्रक के नीचे आकर मौत

June 24, 2023
बुलडोजर लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पहुंची करणी सेना, तोड़फोड़ और पथराव

बुलडोजर लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पहुंची करणी सेना, तोड़फोड़ और पथराव

March 26, 2025
प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर एक और मुकदमा दर्ज

प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर एक और मुकदमा दर्ज

April 26, 2024
रामजीलाल सुमन को बाबर की कब्र में बंद करूंगा बोले शेर सिंह राणा

रामजीलाल सुमन को बाबर की कब्र में बंद करूंगा बोले शेर सिंह राणा

April 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.