• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बुलडोजर लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पहुंची करणी सेना, तोड़फोड़ और पथराव

बुलडोजर लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पहुंची करणी सेना, तोड़फोड़ और पथराव

बुलडोजर लेकर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

March 26, 2025
in Agra, Politics, Uncategorized

आगरा। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद करणी सेना बुधवार को उनके घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। यहां पर कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ के बाद पथराव किया। रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने लाठी चार्ज कर बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू में किया। घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर देश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य एत्मादपुर के कुबेरपुर में पहुंचे। 12.15 बजे बुलडोजर पर सवार होकर करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य राज्यसभा सदस्य सुमन के घर की ओर निकल लिए। आगरा- दिल्ली हाईवे पर वे आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण करणी सेना का काफिला नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाकर रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे कार्यकर्ता आवास के पास पहुंच गए। यहां पुलिस ने बुलडोजर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पीछे से उनके आवास पर पहुंच गए और वहां पर रखी कुर्सियां तोड़ दीं।  रामजीलाल सुमन के समर्थन में कुछ सपा समर्थक पहुंचे उनकी करणी सेना के पदाधिकारी के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद मौके पर पथराव हो गया। कई गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए। पुलिस के सामने सब होता रहा और वह सब देखती रही। बड़ी मुश्किल से हालातों पर काबू पाया गया। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

लाठी चार्ज करती हुई पुलिस।
Previous Post

आगरा पुलिस का चोरों में खौफ खत्म, चीता ही चोरी कर ली चोरों ने

Next Post

सनातन धर्म तभी सुरक्षित रहेगा जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा: योगी आदित्यनाथ

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Next Post
सनातन धर्म तभी सुरक्षित रहेगा जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा: योगी आदित्यनाथ

सनातन धर्म तभी सुरक्षित रहेगा जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा: योगी आदित्यनाथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पहलगाम आतंकी घटना को लेकर शाहगंज में व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

पहलगाम आतंकी घटना को लेकर शाहगंज में व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

April 23, 2025
डीडी सुइट होटल के रूफटॉप में भीषण आग लगी

डीडी सुइट होटल के रूफटॉप में भीषण आग लगी

February 15, 2025
नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

December 25, 2022
ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

March 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी
  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.