• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लेफ्टिनेंट शुभम यादव को भारतीय सेना में मिला कमिशन, पासिंग आउट परेड में उठाया अंतिम पग

लेफ्टिनेंट शुभम यादव को भारतीय सेना में मिला कमिशन, पासिंग आउट परेड में उठाया अंतिम पग

324 फील्ड रेजिमेंट में कमीशन किया गया है, जो भारतीय सेना का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित संगठन है

September 7, 2024
in Agra, News

आगरा। आगरा के लिए गर्व का पल था जब आज लेफ्टिनेंट शुभम यादव को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई में पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान सैन्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 324 फील्ड रेजिमेंट में कमीशन किया गया है, जो भारतीय सेना का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित संगठन है।

एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि लेफ्टिनेंट शुभम यादव को 324, फील्ड रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ हैं। लेफ्टिनेंट शुभम ने पिछले साल अक्टूबर से शुरू होकर चेन्नई के ओटीए में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। आगरा के रोहता निवासी लेफ्टिनेंट शुभम यादव ने ओटीए चेन्नई में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल, शारीरिक फिटनेस और सैन्य रणनीति को निखारा। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम इस सफल कमीशनिंग समारोह में हुआ।

पीओपी एक भव्य समारोह है, जिसमें कैडेट परेड में सही तालमेल से चलते हैं, अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। यह किसी भी कैडेट के जीवन में महत्वपूर्ण मील का पत्थर होता है, क्योंकि वे प्रशिक्षु से कमीशन अधिकारी बन जाते हैं। लेफ्टिनेंट शुभम यादव 2017 से 2020 के मध्य 1/1 कंपनी एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के होनहार कैडेट रहे हैं। उन्होंने अपने एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान थल सैनिक शिविर (अखिल भारतीय टीएससी 7वां रैंक) और गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लिया। उनके पिता, जयवीर सिंह, ईएमई से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर, अपने बेटे को देश की सेवा करने की शपथ लेते हुए देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। उनकी बड़ी बहन, कैप्टन अलीशा यादव, सैन्य नर्सिंग सेवा (INHS भारतीय नौसेना अस्पताल, मुंबई) में कार्यरत हैं। लेफ्टिनेंट शुभम यादव के भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला, 1 यूपी वाहिनी एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस सुबीर, एनसीसी अधिकारी कैप्टन अमित अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनके मित्र और सीनियर, नितिन, तान्या जैन, अमोलक, आशुतोश, हिमांशु आदि ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए ‘अंतिम पग’ उठाने और अपने और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने पर उसकी प्रशंसा की गई।

लेफ्टिनेंट शुभम यादव।

Previous Post

आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, सिपाही को मारी गोली

Next Post

यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

Related Posts

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

Next Post
यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

February 13, 2026
निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

December 24, 2022
श्री वरद वल्लभा गणपति मंदिर में 10 दिवसीय प्रथम गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त से

श्री वरद वल्लभा गणपति मंदिर में 10 दिवसीय प्रथम गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त से

August 30, 2022
100 कारों का चोर गिरफ्तार

100 कारों का चोर गिरफ्तार

April 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.