आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह होटल हावर्ड प्लाजा के सामने होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिर गई। छत के नीचे चार मजदूर दब गए। चारों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
फतेहाबाद रोड पर होटल हावर्ड प्लाजा के सामने होटल वीरेन सोफीटेल है। यहां पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है उसी दौरान होटल की छत गिर गई। छत के मलबे में काम कर रहे चार मजदूर दब गए। बताया गया है कि छत गिरने के साथ ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर मौके की ओर लोग दौड़ पड़े। तत्काल ही सूचना के बाद थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।











