आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में तीन लाख रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शाम को एक व्यक्ति अपने ड्राइवर के साथ गाड़ी से एमजी रोड पर आया था। व्यक्ति का कहना है कि वह शाह मार्केट पर ड्राइवर को गाड़ी में छोड़कर अपने मोबाइल में कवर डलवाने के लिए चले गए। पीछे सीट पर बैग में तीन लाख रुपये रखे थे। वापस आये तो देखा बैग गायब था। इंस्पेक्टर ने बताया पुलिस सीसीटीवी कैमरे देख रही है।











