• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कॉलेज प्राचार्य का आरोप- 128 कॉलेज के छात्रों को छात्रा बनाकर जेंडर चेंज किया, सीबीआई जांच की मांग

कॉलेज प्राचार्य का आरोप- 128 कॉलेज के छात्रों को छात्रा बनाकर जेंडर चेंज किया, सीबीआई जांच की मांग

प्राचार्य के द्वारा कुलाधिपति और मुख्यमंत्री से की गई शिकायत, सीबीआई जांच की मांग

December 2, 2024
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा मजाक बनती नजर आ रही है। एक कॉलेज प्राचार्य के द्वारा कुलाधिपति और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है कि विश्वविद्यालय में 128 कॉलेज के छात्रों के जेंडर चेंज हुए हैं। जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एक अधिकारी से भी मुलाकात कर उन्होंने एक प्रोफेसर पर पूर्व में पैसे लेकर केंद्र बनाने के आरोप लगाए। प्रोफेसर अधिकारी का खास है उस पर कार्रवाई होगी या नहीं? यह देखने के लिए सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से चल रही हैं। पहले ही दिन से परीक्षाओं का मख़ौल उड़ रहा है। परीक्षा शुरू होने के बाद भी केंद्र बदले जा रहे हैं। अन्य दलों के लोगों को छोड़िए भाजपा सरकार के ही विधायक के बेटे का केंद्र बदल दिया गया, जिसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परीक्षा नियंत्रक की कार्यशैली को लेकर वह विधानसभा में भी प्रश्न उठाएंगे। विधायक चौधरी बाबूलाल का कहना था परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश को तत्काल निलंबित कर देना चाहिए।

इधर परीक्षाओं के बीच में एक नया खेल सामने आया। तीन कॉलेज ऐसे पकड़े गए जिन्होंने सेल्फ सेंटर बनवाने के लिए छात्र को छात्रा बना दिया।  उनका जेंडर ही चेंज कर दिया। श्री रामचरण सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की ओर से कुलाधिपति और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है कि उनके कॉलेज का केंद्र बिना सूचना दिए 27 नवंबर की रात 18 किलोमीटर दूर बीहड़ के एक कॉलेज में डाल दिया गया। इस बात की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से 28 नवंबर की सुबह हुई। प्राचार्य का कहना है कि जहां केंद्र डाला गया वहां आने जाने का कोई साधन नहीं है। यह परीक्षा केंद्र पर आने जाने का कोई साधन नहीं है। खादर में स्थित होने के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त और बीहड़ जंगल में स्थित है। 29 नवंबर को शाम की पाली में प्रथम वर्ष की कुछ छात्राओं ने आने-जाने की समस्याओं को देखते हुए परीक्षा छोड़ दी। कुछ को केंद्र ही नहीं मिला। इसके कारण उनकी परीक्षा छूट गई। छात्राओं ने यह भी कहा कि सर्दी का मौसम चल रहा है 5:00 बजे अंधेरा छा जाता है। रास्ते में लौटते समय उनके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है क्योंकि रास्ता सुनसान है। कॉलेज प्राचार्य ने केंद्र बदले जाने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि जेंडर वाली त्रुटि 128 महाविद्यालय ने की है। एजेंसी के डाटा से मिलान करने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। क्या यह सभी कॉलेज अनुसार दोषी नहीं है। यदि है तो उन सभी कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके परीक्षा केंद्र क्यों निरस्त नहीं किए गए।  आरोप यह भी लगाया है कि चहेतों को बचाया गया है और धड़ल्ले से नकल के नाम पर छात्रों का शोषण कर परीक्षा कराई जा रही है।  कॉलेज प्राचार्य ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीबीआई जांच करने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य के द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारी से भी सोमवार को मुलाकात की गई और उनसे कहा गया कि एक प्रोफेसर के द्वारा पूर्व में पैसे लेकर केंद्र बनाया जाता था  इस बार पैसे नहीं दिए तो प्रोफ़ेसर ने उसके साथ खुन्नस निकाली है। अधिकारी ने कहा आपने पहले पैसे क्यों दिए। कॉलेज संचालक ने कहा काम कराने के लिए। अधिकारी ने कहा आपको पैसे नहीं देने चाहिए थे। इस पर कॉलेज प्राचार्य ने कहा इस बार नहीं दिए थे तभी तो नुकसान हुआ है। इसके बाद अधिकारी ने चुप्पी साध ली। 

Previous Post

239 लोगों के साथ ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

अपने ही निकले मासूम के हत्यारे, मां और चाचा ने मिलकर की थी हत्या

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
अपने ही निकले मासूम के हत्यारे, मां और चाचा ने मिलकर की थी हत्या

अपने ही निकले मासूम के हत्यारे, मां और चाचा ने मिलकर की थी हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

July 2, 2025
मलपुरा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

मलपुरा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

April 7, 2025

4 Steps To Buying Bitcoin For The Very First Time

October 14, 2022
नारी रत्न से सम्मानित होंगी मिसाल बनीं बहनें

नारी रत्न से सम्मानित होंगी मिसाल बनीं बहनें

March 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.