• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शमसाबाद पुलिस ने भाई बहन से लाखों रुपए के जेवर लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

शमसाबाद पुलिस ने भाई बहन से लाखों रुपए के जेवर लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

एक बदमाश के पैर में लगी है गोली, दो दिसंबर को घिमश्री क्षेत्र में की थी लूट

December 10, 2024
in Agra, Crime

आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर जा रहे भाई बहन से लाखों रुपए से भरा आभूषण वाला थैला लूटने वाले दोनों बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लूट के आभूषण भी बरामद किए हैं। 

गांव गड़ी के रहने वाले सनी सिंह दो दिसंबर को अपनी बहन सर्वेश को घिमश्री स्थित उसकी ससुराल में छोड़ने के लिए जा रहे थे। गढ़ी तुलसी के सामने गांधी आश्रम के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गिराकर उनकी बहन के पास से सोने के आभूषण रखा हुआ थैला लूट लिया था। इसके साथ ही नौ हजार नगद भी लूट लिए थे। नीचे गिरने पर दोनों भाई बहन के चोट आई थी। सनी जब घिमश्री चौकी पर पहुंचे थे तो वहां उनसे सिर्फ पर्स गुमशुदगी दर्ज करने के लिए कहा गया। इसके बाद वह परेशान होकर थाने पहुंचा। एसीपी और इंस्पेक्टर ने उससे कहा कि अगर घटना लूट की हुई है तो मुकदमा लूट का ही दर्ज किया जाएगा। बदमाशों को भी पकड़ा जाएगा। इसके बाद पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई थी। 

देर रात एसीपी गिरीश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर हंसराज भदोरिया थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उन्हें दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। एसीपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों से फायरिंग करने के लिए मना किया फिर भी वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को घेरा बंदी करके पकड़ लिया। घायल बदमाश का नाम दिलीप निवासी डौकी और उसके साथी का नाम बंटी निवासी डौकी है। दोनों ने पूछताछ में बताया उन्होंने दो दिसंबर को मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक और युवती के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 10 लाख रुपए की ज्वेलरी भी बरामद कर ली है। पूरा माल बरामद करने के लिए और 10 दिन के अंदर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों के द्वारा एसीपी और इंस्पेक्टर की पीठ थपथपाई जा रही है।

मुठभेड़ के बाद अपनी टीम के साथ इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया।

Previous Post

विज्ञापन प्रीमियम साइट रेंट जमा न करने वाले पांच दर्जन कारोबारियों को नोटिस

Next Post

हाथरस: सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, कई घायल

Related Posts

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

Next Post
हाथरस: सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, कई घायल

हाथरस: सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, कई घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हिजाब विवाद, झारखंड के जज की तरह कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की हत्या की धमकी

हिजाब विवाद, झारखंड के जज की तरह कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की हत्या की धमकी

March 20, 2022
पत्रकारिता-शिक्षा के सितारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान

पत्रकारिता-शिक्षा के सितारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान

May 22, 2025
उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा: उपमुख्यमंत्री मौर्य

उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा: उपमुख्यमंत्री मौर्य

April 13, 2022
भूस्खलन में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शव पहुंचे  रकाबगंज, हर आंख हुई नम

भूस्खलन में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शव पहुंचे रकाबगंज, हर आंख हुई नम

August 30, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी
  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.