• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बसपा को एक के बाद एक झटके, अब पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल

बसपा को एक के बाद एक झटके, अब पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल

बसपा की आगरा में हालत खराब

December 25, 2024
in Agra, Politics

आगरा। दलितों की राजधानी कही जाने वाली ताजनगरी में जहां एक समय बसपा काफी मजबूत मानी जाती थी। उसी बसपा का हाल बुरा हो चला है। एक के बाद एक पुराने पदाधिकारी अन्य पार्टी में शामिल होकर बसपा को झटका दे रहे हैं। बुधवार को पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह व्यास कई कार्यकर्ताओं के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए।

बसपा को आगरा जिले में वजूद दिलाने वाले पुराने पदाधिकारी बसपा को एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं। शुरुआत धर्म प्रकाश भारती से हुई। वहीं एक समय बसपा सुप्रीमो मायावती के खासम खास रहे सुनील चित्तौड़ के आजाद समाज पार्टी में जाने के बाद तो बसपा छोड़कर  आजाद समाज पार्टी में आने वाले बसपा कार्यकर्ताओं की लाइन लग गई है। सुनील चित्तौड़ आजाद समाज पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके जाने के बाद अभी हाल ही में 10 दिन पहले जिला अध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर रहे संतोष आनंद भी आजाद समाज पार्टी में चले गए हैं, उनसे पहले श्याम प्रकाश बोधी और मुकेश जाटव भी आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। 35 साल तक बसपा में रहे डॉ. मलखान सिंह व्यास बुधवार को आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह पूर्व में जिला प्रभारी, मंडल कोऑर्डिनेटर और जिला अध्यक्ष रहे हैं। बसपा के जिला महासचिव देवी सिंह भी 30 से 35 साल तक बसपा में रहे। वह बसपा के मजबूत सिपाही माने जाते थे। अब वह भी आजाद समाज पार्टी में आ गए हैं, उनके साथ सौरभ दयाल भी बसपा को छोड़ आए हैं। वर्तमान समय में अगर बसपा में पुराने पदाधिकारी की बात करें तो वहां सिर्फ गोरेलाल जाटव रह गए हैं। बाकी सभी बड़े पदाधिकारी अन्य राजनीतिक संगठनों में चले गए हैं। इनमें डॉ. धर्मपाल सिंह, गुटियारी लाल दुबेश, भगवान सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह चिल्लू, आजाद सिंह आदि शामिल हैं। डॉ. धर्मपाल सिंह बसपा से दो बार चुनाव लड़े और विधायक बने। वहीं लंबे समय तक बसपा में रहने वाले आजाद सिंह भी जिला अध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर रहे हैं। वह वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। चर्चाएं हैं आने वाले दिनों में और भी कई कार्यकर्ता आजाद समाज पार्टी या अन्य दलों में शामिल होंगे।

Previous Post

पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले कलयुगी पति को आजीवन कारावास

Next Post

सपा नेत्री जूही प्रकाश फेसबुक पर लाइव होकर बोलीं न्याय नहीं मिला तो सुसाइड कर लूंगी

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
सपा नेत्री जूही प्रकाश फेसबुक पर लाइव होकर बोलीं न्याय नहीं मिला तो सुसाइड कर लूंगी

सपा नेत्री जूही प्रकाश फेसबुक पर लाइव होकर बोलीं न्याय नहीं मिला तो सुसाइड कर लूंगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

April 27, 2026
ताजगंज वार्ड में एडीए ने तीन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की

ताजगंज वार्ड में एडीए ने तीन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की

August 24, 2023
होली पर नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए दबोचा

होली पर नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए दबोचा

March 18, 2022
शुक्रवार को भी नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

शुक्रवार को भी नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

December 29, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.