आगरा। जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालय नौ जनवरी को खुलेंगे।
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का असर आगरा में भी देखने को मिल रहा है। सर्द हवाएं चल रही हैं। जिलाधिकारी ने बड़ी राहत देते हुए 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अनुसार शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोहरा व शीतलहर में कोई विद्यालय नहीं खुलेगा। सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक व सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में आदेश लागू होगा। उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।











