आगरा। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए जालौन से आए एक युवक की बस की छत पर सोने के लिए जाने के दौरान करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। जालौन से परिवारीजन भी सुबह तक आ गए थे।
गुरुवार को बस नंबर यूपी 92 AT 2109 जालौन से भर्ती के अभ्यर्थियों को लेकर आई थी। चालक ने बस शारदा स्कूल के सामने नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी कर दी। रात्रि 03:30 बजे भर्ती हेतु आया निशांत यादव पुत्र कमल सिंह (21) बस की छत पर चढ़ा। बस के ऊपर से बिजली के तार निकल रहे थे। बिजली के तारों से टच हो जाने के कारण निशांत यादव की मृत्यु हो गई।











