• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं..

सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं..

बीएम फार्म हाउस पर सजा सियाराम दरबार, राजा जनक ने दी बड़हार की दावत..

September 23, 2022
in Agra, Cultural

आगरा। जनकपुरी महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को दयालबाग स्थित बीएम फार्म हाउस पर राजा जनक आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना आरती अग्रवाल ने अयोध्या और मिथिला नगरी वासियों सहित सभी बरातियों और घरातियों को बड़हार की भव्य दावत दी। सजन गोट में स्वर्ण और रजत बर्तनों में सम्मानित लोगों को प्रसादी वितरित की गई।

इस दौरान सुसज्जित मंच पर जब भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता जानकी के स्वरूप विराजमान हुए तो ऐसा लगा मानो वहाँ साक्षात सियाराम दरबार सजा हो।
पांचों स्वरूपों की आरती सर्वप्रथम भागवताचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री गोवर्धन वालों द्वारा की गई। फिर राजा जनक आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना  आरती अग्रवाल ने अपने परिवारी जनों और मिथिला नगरी वासियों सहित भगवान की आरती उतारी। श्री रामचंद्र कृपालु भजमन के बोलों पर सब लोगों की अनुरक्ति भगवान राम के चरणों में लग गई। सिया पति राम भी मंद मंद मुस्कुराते हुए भक्तों पर स्नेह की कृपा बरसाते रहे।
समारोह में ब्रज मंडल के कलाकारों ने बृज वंदना, मयूर नृत्य, चरी नृत्य, डांडिया रास, जौहर नृत्य, चरकुला नृत्य, ब्रज की होली, शिव-पार्वती का नृत्य और उड़ते हुए हनुमान जी की झाँकी सहित विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कपिल कौशिक, दीपक शर्मा, गोपाल मुद्गल, प्रदीप शर्मा और विष्णु शास्त्री के इन भजनों पर सब भाव विभोर हो गए। बोल थे- “सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं” और “प्यारौ सुंदर सजौ है दरबार कि दर्शन कर लेओ जी..”

समस्त देवी देवताओं का किया पूजन, माँ को भी किया नमन..
बीएम फार्म हाउस पर बड़हार की दावत से पूर्व आचार्य पंडित सुभाष चंद शास्त्री के निर्देशन में राजा जनक और उनके परिवारीजनों ने गणेश पूजन के साथ-साथ समस्त देवी-देवताओं का पूजन किया। साथ ही पितृपक्ष में पितरों का पूजन भी किया।
इस अवसर पर राजा जनक आलोक अग्रवाल ने अपनी माता जी स्वर्गीय श्रीमती उषा देवी जी की तस्वीर को जी भर निहारा और नम आँखों से उन्हें याद करते हुए नमन किया। भावभीनी श्रद्धांजलि दी और माता जानकी के पिता बनने का सौभाग्य प्रदान करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

मिलनी की रस्म भी हुई
राजा जनक ने गुरु वशिष्ठ और राजा दशरथ को दुशाला उड़ाकर मिलनी की रस्म अदा की। साथ ही, भगवान के चारों स्वरूपों का टीका करके उनको नारियल का गोला भेंट किया। रानी सुनयना ने माता जानकी को स्नेह और ममता स्वरूप चुनरी भेंट की।

बीएम फार्म हाउस पर इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव अग्रवाल, अतुल बंसल, संजय तिवारी, राहुल गौतम, आनंद मंगल, मनोज हौजरी, प्रसून मंगल, राजा जनक के पिता मुरारी लाल अग्रवाल, भाई डॉ. आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अलका अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, और सुपुत्र कुशाग्र और कार्तिक के साथ श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले और राजीव जैसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

अग्निवीर की भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थी की बस की छत पर करंट से मौत

Next Post

25 सितंबर को आगरा आ रहीं राज्यपाल, विश्वविद्यालय का भी करेंगी निरीक्षण

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
25 सितंबर को आगरा आ रहीं राज्यपाल, विश्वविद्यालय का भी करेंगी निरीक्षण

25 सितंबर को आगरा आ रहीं राज्यपाल, विश्वविद्यालय का भी करेंगी निरीक्षण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थकों में उत्साह, एक बजे तक करीब 45 फीसदी वोटिंग

एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थकों में उत्साह, एक बजे तक करीब 45 फीसदी वोटिंग

April 9, 2022
आज फिर बढे पेट्रोल और डीजल के दाम

आज फिर बढे पेट्रोल और डीजल के दाम

March 25, 2022
खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर

August 3, 2024
सिकंदरा में नाबालिग के साथ भाइयों ने किया गैंगरेप

सिकंदरा में नाबालिग के साथ भाइयों ने किया गैंगरेप

February 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.