• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसटीएफ ने जगदीशपुरा में पकड़ी नकली नमक और डिटर्जेंट पाउडर बनाने की फैक्ट्री

एसटीएफ ने जगदीशपुरा में पकड़ी नकली नमक और डिटर्जेंट पाउडर बनाने की फैक्ट्री

आरोपी तीन साल से कर रहा था यह काम, थाना पुलिस की नहीं पड़ी निगाह

January 28, 2025
in Agra, Crime

आगरा। एसटीएफ ने जगदीशपुरा में  नकली नमक और डिटर्जेंट पाउडर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। हर महीने लाखों रुपए का माल बाजार में खपाया जा रहा था। टीम के द्वारा भारी मात्रा में माल और उसे तैयार करने वाली मशीन बरामद की गई है। फैक्ट्री संचालक भी टीम के हत्थे चढ़ गया है।

इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि टीम को काफी समय से नकली नमक और डिटर्जेंट पाउडर बनने की सूचना मिल रही थी। सोमवार रात को अवधपुरी स्थित मकान नंबर 77 पर दबिश दी गई। फैक्ट्री में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के नकली प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि नकली माल की सप्लाई आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा के अलावा राजस्थान के माधोगढ़, किशनगढ़, चित्ताैड़गढ़ व धौलपुर आदि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में की जा रही थी। आरोपी के मोबाइल में से हर महीने 20 लाख रुपये तक का माल बेचे जाने की जानकारी मिली है।  एसटीएफ निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली में हेमंत और वासु नकली पाउच और कट्टों की बिक्री करते हैं। मामले में थाना जगदीशपुरा में कापीराइट, धोखाधड़ी, ट्रेडमार्क अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। एक पैकेट पर 10 रुपये तक का फायदा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह रामबाग स्थित गोदाम से नमक का 100 किलोग्राम का कट्टा 300 रुपये में लेकर आता था। यह कम गुणवत्ता और मानक का होता था। दिल्ली के दो लोग सर्फ एक्सेल और टाटा कंपनी के पाउच बेचते हैं। वह उसे मिल जाते थे। बाजार में कंपनी के नमक के पैकेट की कीमत तकरीबन 30 रुपये है। वह 8 से 10 रुपये में नकली नमक के एक किलोग्राम के पैकेट तैयार कर लेता और 20 रुपये तक में बेचता था। जीतू ने यह भी बताया कि वह पिछले 3 सालों से यह काम कर रहा है। इधर सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित थी और थाना पुलिस को पता ही नहीं था।

Previous Post

मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं

Next Post

नकली पुलिस की असली पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Related Posts

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

Next Post
नकली पुलिस की असली पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

नकली पुलिस की असली पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स मीट में छात्र दिखा रहे अपनी प्रतिभा

दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स मीट में छात्र दिखा रहे अपनी प्रतिभा

October 29, 2025
DPS Agra celebrated World Heritage Day

DPS Agra celebrated World Heritage Day

April 19, 2022
खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

खनन माफिया ने पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की

March 22, 2023
ब्राह्मण महासभा का चुनाव रोकने को लेकर हंगामा

ब्राह्मण महासभा का चुनाव रोकने को लेकर हंगामा

January 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
  • भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा
  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.