• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

सिकंदरा पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर डॉक्टर ने किया वीडियो वायरल

January 30, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। सैया भये कोतवाल तब डर काहे का…’ यह कहावत आगरा में सिकंदरा थाने में सिद्ध हुई है। एक इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से एक चिकित्सक की गाड़ी टच होने पर उन्हें पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ जड़े। अपराधियों की तरह हवालात में डाल दिया। डॉक्टर ने वीडियो वायरल कर पूरी घटना बताई है। पुलिस के खिलाफ उन्होंने इंस्पेक्टर ऑफिस का घेराव भी किया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपना नाम डॉ. अविनाश सिंह बता रहे हैं। वह यूरोलॉजिस्ट है। वह वीडियो में बोल रहे हैं कि आज सुबह में वह घर से हॉस्पिटल जा रहे थे। कारगिल चौराहे पर आगे चल रही गाड़ी ने एकदम ब्रेक मार दिया। इससे उनके आगे वाली गाड़ी ने भी ब्रेक लगा दी। इससे उनकी गाड़ी हल्की सी आगे वाली गाड़ी से टच हो गई। इस पर गाड़ी में से ड्राइवर ने उतरकर उनसे गाली गलौज की।  एक महिला भी गाड़ी में से उतर गई उन्होंने भी उन्हें भला बुरा कहा। चिकित्सक सिकंदरा चौराहे की तरफ चल दिए। आगे चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने कहा मेरी गलती नहीं है रिएक्शन टाइम का प्रॉब्लम था। लेकिन फिर भी उन्हें थाने ले गए। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने थाने में फोन किया। इसके बाद उनकी घड़ी, बेल्ट और जूता उतार कर उन्हें हवालात में अपराधियों की तरह बंद कर दिया। यह वीडियो इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के कमरे का है, जिसमें वह न्याय मांग रहे हैं। सिकंदरा थाने में पूर्व में भी ऐसे ही कई कांड हो चुके हैं जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है।

Previous Post

जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन व उनके भाई पर मारपीट और पैसे लूटने का मुकदमा दर्ज

Next Post

10 हजार रिश्वत लेकर मोटरसाइकिल छोड़ने में एत्माउद्दौला का दरोगा निलंबित

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
10 हजार रिश्वत लेकर मोटरसाइकिल छोड़ने में एत्माउद्दौला का दरोगा निलंबित

10 हजार रिश्वत लेकर मोटरसाइकिल छोड़ने में एत्माउद्दौला का दरोगा निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026
हरीपर्वत में एक होटल में सजी हुई थी जुए की महफिल

हरीपर्वत में एक होटल में सजी हुई थी जुए की महफिल

June 14, 2022
हिंदू महासभा ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

हिंदू महासभा ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

May 9, 2024
एटा: नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हुई

एटा: नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हुई

February 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.