• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सोमवार का दिन रहा हादसों के नाम, तीन हादसों में पांच की मौत, कई घायल

सोमवार का दिन रहा हादसों के नाम, तीन हादसों में पांच की मौत, कई घायल

February 10, 2025
in accident, Agra

आगरा। सोमवार दोपहर चित्राहाट थाने के शाहपुर ब्राह्मण में कार और ट्रॉला की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

कार इटावा की ओर से आ रही थी। ट्रॉला बाह से इटावा की ओर जा रहा था। दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

दूसरी ओर सोमवार को एक और हादसा हुआ। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे नाई की मंडी क्षेत्र के सराफा कारोबारी की तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई। कार चला रहे सराफा कारोबारी की मृत्यु हो गई। जबकि कार में सवार मां, बहन समेत चार घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नाई की मंडी में कटरा हाथीशाह के रहने वाले 21 वर्षीय युवा सराफा कारोबारी प्रियांशु वर्मा उर्फ छोटू शनिवार शाम कार से स्वजन व पड़ोसियों के साथ प्रयागराज गए थे। सोमवार सुबह चार बजे वह कार से घर लौट रहे थे। प्रियांशु कार चला रहे थे। सुबह छह बजे बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली और वंशीपुर गांव के बीच प्रियांशु को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। कार चला रहे प्रियांशु की मौके पर मौत हो गई। उसकी बगल की सीट पर बैठीं मां 45 वर्षीय नीलम वर्मा व बड़ी बहन 26 वर्षीय रिया, पड़ोसी 15 वर्षीय विवेक कुमार व मीरा हुसैनी के रहने वाले 25 वर्षीय गौरव माहौर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकलवाकर सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां मामूली घायल गौरव व विवेक का उपचार किया गया। गंभीर हालत में नीलम व उसकी बेटी रिया को ट्रामा सेंटर भिजवाया। घायल गौरव ने प्रियांशु के स्वजन व रिश्तेदारों को फोन से घटना की जानकारी दी।

इधर एत्माद्दौला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबाग फ्लाई ओवर के पास सोमवार सुबह 10:45 बजे ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर−12 के रहने वाले पिता सूरजपाल उनके 20 वर्ष के बेटे राहुल की मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों बाइक पर आगरा से फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे।

घटना सुबह 10:45 बजे की है। सिकंदरा आवास कॉलोनी सेक्टर 12 डी के रहने वाले 65 वर्षीय सूरजपाल सिंह अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक पर फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। रामबाग फ्लाई ओवर से नीचे उतरते ही पीछे से आते तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत दोनों को रौंद दिया। हादसे में सूरजपाल और उनके 20 वर्ष के पुत्र राहुल की मौके पर मृत्यु हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

Previous Post

कृमि संक्रमण से बचाव को 15.1 लाख बच्चों ने खाई अल्बेंडाजोल की दवा

Next Post

महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

June 1, 2026
देर रात मथुरा-दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में चार लोगों की हुई मौत

देर रात मथुरा-दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में चार लोगों की हुई मौत

October 5, 2025
केबिल डालते समय तोड़ी लाइन, दो दिन से गंगाजल की सप्लाई ठप, कार्रवाई के आदेश

केबिल डालते समय तोड़ी लाइन, दो दिन से गंगाजल की सप्लाई ठप, कार्रवाई के आदेश

November 12, 2024
डबल मर्डर खुलासा: भाई और भतीजे ने संपत्ति बंटवारे को लेकर की थी हत्या

डबल मर्डर खुलासा: भाई और भतीजे ने संपत्ति बंटवारे को लेकर की थी हत्या

July 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.