आगरा। प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस मंगलवार सुबह छह बजे एत्मादपुर में इनर रिंग रोड पर रहनकलां के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद वह खाई में चली गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।
हादसा मंगलवार सुबह छह बजे हुआ। मथुरा के भरतपुर रोड के रहने वाले 40 श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करके प्रयागराज से लौट रहे थे। इनर रिंग रोड पर चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के रुकते ही उसमें सवार लोग कूद कर भाग निकले। श्रद्धालुओं का कहना था कि गनीमत रही कि बस डिवाइडर पर ही रुक गई। डिवाइडर को पार करके सड़क के दूसरी ओर नहीं गई, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। दुर्घटना में एक वृद्धा की मृत्यु हो गई और 18 घायल हो गए। दुर्घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।










