• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

January 3, 2026
in administration, Agra, Environment

आगरा। वर्ष 2025 वाइल्डलाइफ एसओएस के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ प्रेरणादायक भी रहा। प्राकृतिक आवासों के लगातार सिमटने और मानव अतिक्रमण बढ़ने से जंगली जानवर भोजन, पानी और आश्रय की तलाश में शहरी इलाकों की ओर आने को विवश हुए। भीषण गर्मी, ठंडी हवाओं और मानसूनी परिस्थितियों ने इन चुनौतियों को और गंभीर बना दिया। ऐसे हालात में वाइल्डलाइफ एसओएस की आगरा हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर स्तनधारियों, सरीसृपों और पक्षियों से जुड़े सैकड़ों आपात कॉल प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई।

उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ समन्वय में संस्था ने पूरे वर्ष व्यापक बचाव अभियान चलाए। इनमें 600 से अधिक सरीसृपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया। बचाए गए सरीसृपों में मगरमच्छ, मॉनिटर लिज़र्ड और सांपों की कई प्रजातियां, जैसे वुल्फ स्नेक, अजगर और कोबरा शामिल रहीं, जिन्हें आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों, व्यावसायिक स्थलों और खेतों से सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा, वाइल्डलाइफ एसओएस ने 433 स्तनधारी जीवों का सफल बचाव किया। इनमें नीलगाय, हॉग डियर, लकड़बग्घा, तेंदुए का शावक, सांभर हिरण और कई बंदर शामिल थे। वहीं, 295 पक्षियों, जिनमें भारतीय मोर, बगुला और चील को भी चोट, निर्जलीकरण, जाल में फंसने या पर्यावास में व्यवधान जैसी स्थितियों से बचाया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक एवं सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि 2025 चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक दोनों रहा। अप्रत्याशित मौसम और मानवीय दबावों के बावजूद हमारी टीम ने त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी। यह उपलब्धि हमारे कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और वन विभाग के सहयोग के बिना संभव नहीं थी।

संस्था की सह-संस्थापक एवं सचिव गीता शेषमणि ने कहा, हर बचाव अभियान भारत की जैव विविधता के संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। शहरी विस्तार के साथ जानवरों को सुरक्षित मार्ग और पुनर्वास उपलब्ध कराना पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर (कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स) बैजूराज एम.वी. ने कहा कि मगरमच्छों से लेकर पक्षियों और बड़े स्तनधारियों तक, हर रेस्क्यू हमारी टीम की दक्षता और साहस को दर्शाता है। हम बचाव और पुनर्वास के साथ-साथ सह-अस्तित्व और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post

पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

Next Post

शनिवार को प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ठंडा शहर ताज नगरी

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
शनिवार को प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ठंडा शहर ताज नगरी

शनिवार को प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ठंडा शहर ताज नगरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिकी उप राष्ट्रपति 23 अप्रैल को ताजमहल का दीदार करने आ रहे, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

अमेरिकी उप राष्ट्रपति 23 अप्रैल को ताजमहल का दीदार करने आ रहे, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

April 18, 2025
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

March 2, 2024
लोहामंडी में दिनदहाड़े आर्य समाज मंदिर में पिस्टल तानकर महिला के आभूषण लूटे

लोहामंडी में दिनदहाड़े आर्य समाज मंदिर में पिस्टल तानकर महिला के आभूषण लूटे

January 16, 2024
चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.