• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पैसे के चक्कर में पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों ने 60 विदेशी पर्यटकों के प्रतिनिधिमंडल को घुमा डाला ताजमहल !

पैसे के चक्कर में पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों ने 60 विदेशी पर्यटकों के प्रतिनिधिमंडल को घुमा डाला ताजमहल !

तीनों सिपाही ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी से करते थे उगाही, तीन महीने पहले लाइन हाजिर हो चुके

February 19, 2025
in administration, Agra, Corruption, Cultural, Police, Tourism

आगरा। आगरा पुलिस पैसे के लालच में एक के बाद एक कांड कर रही है। जिसके बाद कमिश्नरेट की छवि काफी खराब हो रही है। कभी पुलिस जुआ लूट लेती है, कभी छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ देती है तो कभी चोरों के गैंग को ही। इस बार तो हदें ही पार हो गईं। वसूली और कारखासी के चलते पर्यटन थाने से लाइन हाजिर हो चुके तीन सिपाहियों ने 60 विदेशियों के प्रतिनिधि मंडल को वीआईपी तरीके से ताजमहल ही घूमा डाला। विभाग में चर्चाएं हैं कि प्रतिनिधि मंडल घूमाने के लिए उन्होंने मोटा पैसा वसूला। इसमें पर्यटन थाने के जिम्मेदार को भी पैसा दिया गया। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच शुरू होने के बाद खलबली मच गई है। 

नवंबर में पर्यटन थाने में तैनात सिपाही दीपक मान, वेदांत, हिमांशु को लाइन हाजिर किया गया था। तीनों के खिलाफ डीसीपी को गोपनीय रूप से शिकायतें मिल रही थीं कि तीनों ही अवैध तरीके से वसूली करते हैं।  कारखासी करते हैं। एसीपी ताज सुरक्षा की रिपोर्ट पर तीनों को लाइन हाजिर किया गया था। जब से यह लाइन में ही हैं। फिर भी तीनों सिपाहियों का मन ताजमहल, आगरा किला के आस-पास ही भटक रहा है।  मंगलवार को अधिकारियों को पता चला कि सुबह-सुबह 6:00 बजे 60 विदेशियों का प्रतिनिधिमंडल आया था। उन्हें ताजमहल घूमाने के लिए लाइन हाजिर किए गए सिपाही आए थे। दो सिपाही पर्यटन थाने के भी उनके साथ थे। लाइन हाजिर सिपाही किसके आदेश पर विदेशियों को लेकर ताजमहल पहुंचे? यह सवाल उठा। डीसीपी द्वारा प्रतिसार निरीक्षक से जानकारी की गई तो उन्हें भी सिपाहियों के बिना अनुमति जाने की जानकारी नहीं थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। गुपचुप पूरे प्रकरण की जांच एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद को दी। एसीपी ने थानाध्यक्ष प्रीति चौधरी से जवाब तलब किया है। कई पहलुओं से जांच चल रही है। सबसे पहला सवाल यही है कि लाइन हाजिर सिपाहियों को विदेशियों के आने की जानकारी किससे मिली थी। सिपाहियों ने विदेशियों को ताजमहल घुमाने के लिए अपनी नौकरी क्यों फंसाई। आखिर उन्हें क्या लालच था। यह पहला मामला नहीं है जब पर्यटन थाना पुलिस पर कोई आरोप लगा है। पूर्व में भी पर्यटन थाना पुलिस विवादों में रही है। पूर्व में एक थाना प्रभारी की वीआईपी सेल में सेटिंग थी। कोई भी विदेशी प्रतिनिधि मंडल आता था घुमाने की जिम्मेदार उनके पास रहती थी। छब्बी के आरोप लगे थे। गोपनीय रूप से जांच हुई थी। मामला लखनऊ तक पहुंचा था। एक मामले में तो गुपचुप तरीके से छब्बी की रकम वापस कराई गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को घुमाने का मोटा पैसा मिलता है। इसके साथ ही विदेशी पर्यटक जो सामान खरीदते हैं उसमें भी पुलिस वालों का कमीशन होता है। चर्चाएं यह भी हैं कि तीनों सिपाही सुबह प्रतिनिधि मंडल को घुमाने के बाद थाने में एक जिम्मेदार से भी मिले थे। जिम्मेदार से क्यों मिले थे और उन्हें क्या दिया था, यह जानने के लिए प्रयास जारी हैं।

Previous Post

हत्यारोपी पति गया जेल, पत्नी की गर्दन काटकर की थी हत्या

Next Post

ट्रान्स यमुना थाने के समीप लूट, पहुंचा सिर्फ एक प्रशिक्षु दरोगा

Related Posts

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

Next Post
ट्रान्स यमुना थाने के समीप लूट, पहुंचा सिर्फ एक प्रशिक्षु दरोगा

ट्रान्स यमुना थाने के समीप लूट, पहुंचा सिर्फ एक प्रशिक्षु दरोगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर,  एक की मौत, तीन घायल

खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर, एक की मौत, तीन घायल

February 26, 2025
ब्रज तीर्थ विकास परिषद में ACEO पद पर मदन दुबे ने किया चार्ज ग्रहण

ब्रज तीर्थ विकास परिषद में ACEO पद पर मदन दुबे ने किया चार्ज ग्रहण

February 3, 2025
हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

January 26, 2023
पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

March 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.