आगरा। शनिवार को आगरा के न्यायालय में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 463870 वादों का निस्तारण हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अपर जनपद न्यायाधीशगण द्वारा अन्य प्रकृति के 247 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना धनराशि 182900 अधिरोपित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व अतिरिक्त परिवार न्यायालयों द्वारा 97 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण के द्वारा 190 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें पीड़ित पक्षों को प्रतिपूर्ति धनराशि प्रदान की गई।
लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृप्ता चौधरी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेंद्र कुमार पांडे, पीठासीन अधिकारी कॉमर्शियल कोर्ट-द्वितीय पंकज मिश्रा, पीठासीन अधिकारी, भू-अर्जन भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास एवं पुनस्र्थापन प्राधिकरण महेश नोटियाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद, नोडल अधिकारी/अपर जिला जज अमरजीत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिव्यानंद द्विवेदी आदि शामिल रहे।











