• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा नेता को शक उन्हें भी अवैध फैक्ट्री में बनी पिस्टल बेची है

भाजपा नेता को शक उन्हें भी अवैध फैक्ट्री में बनी पिस्टल बेची है

करीब 20 साल पहले शिव कुमार सारस्वत से ली थी विदेशी पिस्टल

May 28, 2025
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा।  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया को शक है कि उन्हें वैध बताकर 20 साल पहले जो पिस्टल बेची गई थी वह भी अवैध है। इस संबंध में उन्होंने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है। पिस्टल की फोरेंसिक जांच की मांग की है। 

एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को जांच के दौरान पता चला था कि पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया के पास भी एक विदेशी पिस्टल है। जो उन्होंने आरोपित भूपेंद्र सारस्वत के पिता शिव कुमार सारस्वत से खरीदी थी। एसटीएफ इंस्पेक्टर ने उनसे कहा कि पिस्टल बेचने वाले से दस्तावेज मांग लें। उनके साथ भी धोखा हुआ है। श्याम भदौरिया के अनुसार उन्होंने शिव कुमार सारस्वत और उनके बेटे भूपेंद्र सारस्वत से पिस्टल के मूल कागजात मांगे। उन्हें नहीं दिए गए। आरोपियों ने हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया। यह देख उन्हें शक हुआ। जब उन्हें जानकारी हुई कि एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के आधार पर नाई की मंडी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है तो उन्होंने भी मुकदमा लिखाने का फैसला लिया। श्याम भदौरिया ने बताया कि उन्होंने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है। श्याम भदौरिया अकेले ऐसे नहीं है जिन्होंने गैंग के सदस्यों के माध्यम से पिस्टल खरीदी थी। कई और लोग हैं जिनके पास विदेशी पिस्टल हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि यह सभी विदेशी पिस्टल अवैध हैं।

इधर एसटीएफ एक बार फिर उस लोकेश शर्मा की तलाश कर रही है जिसे मार्च 2017 में शास्त्रीपुरम से पकड़ा था। शास्त्रीपुरम में आगरा के इतिहास की पहली आधुनिक हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। फैक्ट्री संचालक के तार शस्त्र विक्रेताओं से जुड़े हुए थे। फैक्ट्री में पिएट्रो बेरेटा, स्टार, बैवले पिस्टल तैयार की जाती थीं। लोकेश शर्मा के पिता पहले शस्त्र विक्रेताओं के यहां शस्त्र मरम्मत का काम किया करते थे। उन्होंने बेटे को यह हुनर सिखाया था। लोकेश एमएससी गणित था। कोचिंग चलाया करता था। सालों से इस अवैध धंधे में लिप्त था। उस दौरान पुलिस ने दावा किया था कि लोकेश और उसके गैंग के सदस्य सैकड़ों अवैध पिस्टल बेच चुके हैं। एसटीएफ को आशंका है कि शहर में बेची गईं पिस्टलों के तार इसी लोकेश शर्मा से जुड़े निकल सकते हैं। लोकेश की दोस्ती नाई की मंडी थाने में दर्ज हुए मुकदमे के आरोपियों से थी।

विशाल भारद्वाज की तहरीर पर एक और मुकदमा दर्ज

विशाल भारद्वाज ने जब इस मामले की मुख्यमंत्री और एसटीएफ से शिकायत की थी तो उन्हें जेल से धमकी दिलाई गई थी। एसटीएफ ने आगरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बुधवार को अधिकारियों ने उन्हें मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने पीड़ित विशाल भारद्वाज को अपने पास बुलाया और यह कहा तहरीर नहीं मिल रही है। उनसे तहरीर लेकर एफआईआर की कॉपी दी। इसमें भूपेंद्र सारस्वत, पत्रकार शोभित चतुर्वेदी, सोनू गौतम और डॉक्टर अमित नामदज हैं। 

इधर विशाल भारद्वाज को अभी भी आगरा पुलिस पर भरोसा नहीं है। उसका कहना है कि आगरा पुलिस से तो उसने पूर्व में कई बार गुहार लगाई। हर बार उसे ही फंसा दिया जाता था। उसके साथ ठगी हुई। उसने प्रार्थना पत्र दिया। जांच के आदेश हुए। उसी रात बिना जांच उसके खिलाफ सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा हो गया। यह मुकदमा किसने लिखाया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। आखिर वह कौन था। जिसके आगे नियम और कायदे कानून ताक पर रखे गए। इतना ही नहीं तत्कालीन अपर पुलिस आयुक्त ने उसके प्रार्थना पत्र पर जगदीशपुरा थाने में मुकदमे के आदेश किए। प्रार्थनापत्र थाने पहुंचा। आरोपित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर भी मुकदमे के आदेश करा दिए गए। पहली बार ऐसा हुआ जब वादी और प्रतिवादी दोनों के प्रार्थना पत्र पर मुकदमे के आदेश हो गए। अधिकारी को गुमराह करके किसने आदेश कराए थे। इतना नहीं उसके खिलाफ एक और फर्जी मुकदमा लिखाया गया। उसके प्रार्थना पत्र जांच में ही अटके रह जाते थे। विपक्षी के प्रार्थना पत्र पर मुकदमे से पहले ही पुलिस के उसके पास फोन आना शुरू हो जाते थे। उसे जेल भेजने की धमकी दी जाती थी। अवैध हथियार और शस्त्र लाइसेंस की शिकायत उसने पहले प्रशासन में की थी। आगरा पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों मामले दबा दिए गए। उसने हारकर एसटीएफ की शरण ली थी। एसटीएफ में भी मामला दबाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। विशाल भारद्वाज का आरोप है कि विपक्षियों की पैरवी एक ही व्यक्ति करता था। वह खुलेआम कहता था कि चाहें जिसके पास चला जाए कोई नहीं सुनेगा। ऐसा ही होता था।

Previous Post

पनवारी कांड में एससी एसटी कोर्ट ने 36 आरोपियों को माना दोषी

Next Post

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की विवेचना अब एसटीएफ करेगी, पीड़ित बोला मेरी हत्या होती है तो आगरा पुलिस नहीं एसटीएफ करे जांच

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की विवेचना अब एसटीएफ करेगी, पीड़ित बोला मेरी हत्या होती है तो आगरा पुलिस नहीं एसटीएफ करे जांच

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की विवेचना अब एसटीएफ करेगी, पीड़ित बोला मेरी हत्या होती है तो आगरा पुलिस नहीं एसटीएफ करे जांच

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं पर बरसे मेडल, कुलाधिपति बोलीं देश और समाज की सेवा करनी है

दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं पर बरसे मेडल, कुलाधिपति बोलीं देश और समाज की सेवा करनी है

October 22, 2024
चांदी कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

चांदी कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

October 3, 2023
खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

खनन के दो ट्रैक्टर पकड़ना दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी !

October 29, 2023
आयकर छापा: पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम

आयकर छापा: पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम

May 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.