• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

पूर्व में भी कुलाधिपति से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, आरोप पाए गए थे सही

June 7, 2025
in administration, Agra, Corruption, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार के द्वारा विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और उनके बिलों के भुगतान को मांगे जा रहे कमीशन की प्रधानमंत्री, राजभवन और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद मामला गर्मा गया है। विधिक सलाहकार को शुक्रवार को हुई कार्य परिषद में हटा दिया गया है। तीन साल पहले भी उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और बिलों के लिए मांगे जा रहे कमीशन की राज भवन में शिकायत की थी। जांच में उनके आरोप सही पाए जाने के बाद तत्कालीन कुलपति हटे थे।

वर्ष 2011 में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर डीएन जौहर के कार्यकाल में डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित को कार्य परिषद के माध्यम से विश्वविद्यालय का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। वर्ष 2021 में उन्होंने राज भवन में विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और अपने बिलों के लिए मांगे जा रहे कमीशन की शिकायत की थी। राज भवन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति  की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी। कमेटी ने आरोपों को सही पाया। इसके बाद तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी थी। कार्रवाई से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। इधर कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल तो हट गए लेकिन डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित के भुगतान फिर भी नहीं हुए।  पिछले महीने उन्होंने प्रधानमंत्री, राज भवन और मुख्यमंत्री के यहां विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और उनके बिलों के भुगतान के लिए पुनः मांगे जा रहे कमीशन की शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि पूर्व में कुलाधिपति की ओर से जांच को बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा विश्वविद्यालय से उनके लंबित भुगतानों का भुगतान करने के लिए कहा था। इसके बावजूद उनके अधिकतर भुगतान लटकाए जाते रहे। शिकायत में वर्तमान कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, प्रोफेसर राजीव वर्मा, उप कुलसचिव पवन कुमार और कर्मचारी राधिका प्रसाद के द्वारा कमीशन मांगे जाने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि रिश्वत की डिमांड अभी भी बरकरार है।  शिकायत किए जाने के बाद विश्वविद्यालय में खलबली मच गई। डॉ. दीक्षित का कहना है कि उन्हें कुलसचिव की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें लिखा हुआ है एक कमेटी के द्वारा आपके मामले में जांच की जाएगी। जांच किए जाने तक आपको विश्वविद्यालय के कार्यों से कार्य विरत किया जा रहा है। आज उन्हें सूचना मिली है कि कार्य परिषद के माध्यम से उन्हें हटा दिया गया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय के हित में उन्होंने कई कार्य किए हैं। विश्वविद्यालय को शत प्रतिशत केस जिताए हैं। फिर भी उनके बिलों के भुगतान के लिए उनसे कमीशन मांगा जा रहा है। विश्वविद्यालय में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हो रहे हैं। करोड़ों रुपए की वित्तीय हानि की जा रही है। यहां के हालातो को सुधारने के लिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए वह न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

Previous Post

ताजनगरी में नालों में बाधा नहीं बनेंगी पाइप लाइनें

Next Post

आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी की लूट के बाद हत्या

गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी की लूट के बाद हत्या

July 3, 2022
यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

May 26, 2022
चित्राहट में  सड़क हादसे में दंपति सहित पांच लोगों की मौत

चित्राहट में सड़क हादसे में दंपति सहित पांच लोगों की मौत

March 20, 2026
जिलाधिकारी ने 28 जुलाई को किया कैलाश मेले पर अवकाश घोषित

जिलाधिकारी ने 28 जुलाई को किया कैलाश मेले पर अवकाश घोषित

July 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.