• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बस में की थी करोड़ों के सोने की लूट

November 28, 2026
in Agra, Crime, National, Police

आगरा। गुजरात में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बस से पांच किलो सोना लूटने के सनसनीखेज मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात पुलिस और आगरा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। वह वर्ष 2021 में गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण जिले में हुई इस बड़ी लूट के मामले में वांछित था।

आरोपी किरावली क्षेत्र स्थित गांव सहारा निवासी सुंदर सिंह था।  उसने 2021 में अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी अधिकारी होने का ऐसा स्वांग रचा था कि बस में सवार लोगों को उन पर शक तक नहीं हुआ। गिरोह ने नीली बत्ती लगी कार, बदली हुई नंबर प्लेट और आयकर विभाग के फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर बस को रुकवाया था। इसके बाद यात्रियों को बंधक बनाकर बस में रखा पांच किलो सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर एसटीएफ हुकुम सिंह ने बताया गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण जिले के बगोदरा थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में सुंदर सिंह सोलंकी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी की तलाश में गुजरात पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ से सहयोग मांगा था। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के नेतृत्व में आगरा एसटीएफ की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार को टीम को सूचना मिली कि सुंदर सिंह सदर बाजार क्षेत्र के सेवला जाट स्थित सरस्वती बिहार में इंडसइंड बैंक के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही आगरा एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का मौका नहीं पा सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous Post

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

Next Post

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

Related Posts

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

November 28, 2026

आगरा। सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का दावा करने वाले और मन की बात पढ़ने वाले चमत्कारी कथित 'पेन...

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

November 27, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर  गुरुवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रशासन ने...

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट

November 27, 2026

आगरा। जगनेर थाना क्षेत्र में एक दलित दूल्हे को पीटने का आरोप है। आरोप है कि डीजे बंद कराने को...

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा

November 26, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार शादी समारोह में गया था। घर को सूना देखकर उसमें चोर घुस गए।...

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

November 26, 2026

आगरा।  बुधवार को राजा मंडी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच झड़प...

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

Next Post
चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जनकपुरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बोले नगर आयुक्त

जनकपुरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बोले नगर आयुक्त

September 23, 2024
शादी में गया था परिवार, चोरों ने ताले चटका कर की लाखों की चोरी

शादी में गया था परिवार, चोरों ने ताले चटका कर की लाखों की चोरी

November 27, 2022
चोरी और लूटे गए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे

चोरी और लूटे गए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे

September 19, 2022
नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

July 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल
  • गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा
  • आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम
  • जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.