• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जनकपुरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बोले नगर आयुक्त

जनकपुरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बोले नगर आयुक्त

विकास कार्य पूर्ण होने के बाद नहीं मिलना चाहिए सीएंडडी वेस्ट

September 23, 2024
in administration, Agra, Cultural, News

आगरा। जनकपुरी में कराये जा रहे विकास कार्यों को नियत समय में पूरा करने के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर आयुक्त ने सोमवार को जनकपुरी क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्य करा रही कार्यदायी संस्थाओं से कार्य पूर्ण होने के साथ ही सीएंडडी वेस्ट भी उठवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भगवान राम की बारात निकलने में अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। ऐसे में पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए विकास कार्यों को पूर्ण करा लिया जाए। जनकपुरी क्षेत्र के अलावा राम बारात मार्ग की सड़कों और वहां की जाने वाली लाइट व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया जाए। निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर जहां भी गड्ढे आदि अभी दिखाई दे रहे हैं समय से ठीक करा लिए जाएं। सड़कों के किनारे खड़े पोलों पर लाइट व्यवस्था का लगातार परीक्षण किया जाता रहे जिससे ऐन वक्त पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रभारी प्रकाश व्यवस्था को निर्देशित किया कि पोलों को नीचे से छह फुट तक पाइप से कवर्ड कर दिया जाए और तारों के ज्वाइंटों को टेप से बंद कर दिया जाएं जिससे रामबारात के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे आदि की संभावना न रहे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को उन्होंने रामबाराम मार्ग और जनपुरी क्षेत्र में साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम करने और रोजाना सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। कहा कि यहां तैनात सभी सफाई मित्रों की ड्यूटी रोस्टर के आधार पर लगाई जाए।

रेलवे पर जुर्माना लगाने के निर्देश

राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा स्टेशन के बाहर रोड पर निर्माण सामग्री फैला रखी थी, ग्रीन नेट का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा था। इस पर मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता को नगर आयुक्त ने रेलवे पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने तोता के ताल स्थित डलावघर का भी निरीक्षण किया और वहां सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। तोता के ताल से राजा मंडी रेलवे स्टेशन के रास्ते पर भवन स्वामियों द्वारा फुटपाथ पर निर्माण सामग्री फैला रखी थी, जिस पर नाराजगी जताते हुए सभी पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश सोमेश कुमार को नगर आयुक्त ने दिए।

Previous Post

आज 35वीं पुण्यतिथि

Next Post

सर्विलांस ने बरामद किए चोरी हुए 76 लाख रुपए के 400 मोबाइल

Related Posts

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

Next Post
सर्विलांस ने बरामद किए चोरी हुए 76 लाख रुपए के 400 मोबाइल

सर्विलांस ने बरामद किए चोरी हुए 76 लाख रुपए के 400 मोबाइल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित की विजिलेंस की गोपनीय जांच के बाद ‘खुली’ जांच शुरू

पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित की विजिलेंस की गोपनीय जांच के बाद ‘खुली’ जांच शुरू

August 3, 2022
मुख्यमंत्री मंडल आयुक्त कार्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री मंडल आयुक्त कार्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक

August 4, 2025
कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026
अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे गुरुद्वारा गुरु के ताल

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे गुरुद्वारा गुरु के ताल

October 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
  • भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.