• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खुले में शराब पीने वालों के दिखते ही 112 डायल कर दें- बोले पुलिस कमिश्नर

खुले में शराब पीने वालों के दिखते ही 112 डायल कर दें- बोले पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शहर के लोगों से पुलिस का साथ देने की अपील की

June 19, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। लंबे समय बाद कोई ऐसा पुलिस अधिकारी आया है जो खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस मुहिम में उनके द्वारा शहर के लोगों से भी साथ देने की अपील की जा रही है। इस तरीके की अपील पहली बार देखी जा रही है।  पुलिस कमिश्नर की इस मुहिम की जमकर प्रशंसा हो रही है।

आगरा जिले में शाम ढलते ही ठेके  और शराब की दुकानों के सामने लोग खुले में शराब पीना शुरू कर देते हैं। इससे वहां से निकलने वाली महिलाएं परेशान होती हैं। कई बार वह छेड़छाड़ का भी शिकार हो जाती हैं। इसके साथ ही आगरा में भारी संख्या में बाहर से पर्यटक आते हैं। जब वह खुले में शराब पीने वालों को देखते हैं तो गलत मैसेज लेकर जाते हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू करा दी गई है। बीती रात उनके निर्देश पर 405 लोग खुले में शराब पीने वाले पकड़े गए। इन सभी को थाने ले जाकर यह शपथ दिलाई गई कि वह आज के बाद खुले में शराब नहीं पियेंगे। बीती रात चले अभियान का नतीजा यह निकला कि गुरुवार को लोगों ने खुले में शराब नहीं पी।

पुलिस कमिश्नर की अपील

जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों को मेरा नमस्कार-

मैं आपका पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, आप जनपद वासियों से एक सहयोग चाहता हूं। मैनें अभी हाल ही में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरूद्ध अभियान शुरू कराया है। इस अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाहियां हुई हैं, जो लगातार जारी हैं। बीती रात्रि भी शहर क्षेत्र से कुल 405 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते हुए पकडा गया है जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन न करें। यह दण्डनीय अपराध है। मैं चाहता हूं कि हम इस अभियान को साथ मिलकर और अधिक प्रभावी रूप से अंजाम दें। इस सम्बन्ध में मुझे आपका अपेक्षित सहयोग चाहिए जिसमें आप यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते हुए देखते हैं तो इसकी सूचना 112 डायल कर दे सकते हैं। आपके सहयोग से हम जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन को पूर्णत: रोक सकते हैं। आइए, हम एक साथ मिलकर एक सभ्य और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, एक अच्छे और जागरूक नागरिक का परिचय दें।

आईपीएस दीपक कुमार की यही खास बात है कि वह जहां भी रहते हैं उनके द्वारा ऐसी कई मुहिम चलाई जाती हैं जिनसे जनता को लाभ मिले। गाजियाबाद, लखनऊ प्रयागराज आदि जिलों में एसएसपी रहते हुए वह हमेशा अपनी कार्य शैली से सुर्खियों में छाए रहे। 

Previous Post

बेकाबू कार ने गार्ड को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर गिरा, मौत

Next Post

अंबेडकर पुल से सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवक 20 फीट नीचे गिरे, दो की हालत गंभीर

Related Posts

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

August 9, 2026

आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था। ...

Next Post
अंबेडकर पुल से सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवक 20 फीट नीचे गिरे, दो की हालत गंभीर

अंबेडकर पुल से सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवक 20 फीट नीचे गिरे, दो की हालत गंभीर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

नीसा की मांग पर सीबीएसई ने अपने संबद्धता नियमों में किया संशोधन

August 17, 2024
मंत्री असीम अरुण ने स्टूडेंट बन कर क्लास अटेंड की

मंत्री असीम अरुण ने स्टूडेंट बन कर क्लास अटेंड की

March 29, 2023
शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को ताजमहल का दीदार करने को उमड़ी भीड़, अव्यवस्थाएं फैली

शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को ताजमहल का दीदार करने को उमड़ी भीड़, अव्यवस्थाएं फैली

January 16, 2026
शाहगंज में मैरिज होम में घराती और बराती भिड़े

शाहगंज में मैरिज होम में घराती और बराती भिड़े

May 5, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला
  • पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
  • आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे
  • जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.