• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
क्या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार? पाक पीएम घबरा गए हैं

क्या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार? पाक पीएम घबरा गए हैं

March 9, 2022
in News, Politics, World

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इमरान खान नियाजी सरकार के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडराने लगा है। पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश कर दिया है। सरकार को बचाने के लिए अब इमरान खान के पास कुछ ही घंटे बचे हैं। विपक्षी घेराबंदी से घबराए इमरान खान अब एक तरफ अपने सहयोगियों को मनाने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं, उनका दावा है कि विदेशी ताकतें उनकी सरकार को गिराना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, ऐसा होने नहीं जा रहा है।
विपक्षी अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान लगातार अपनी सरकार बचाने में ही जुटे हुए हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव से इमरान खान की पार्टी पीटीआई बुरी तरह से घबराई हुई है। यही वजह है कि इमरान खान और उनके सहयोगी हर संभव प्रयास करने में जुट गए हैं। इमरान खान ने पंजाब प्रांत के सीएम उस्मान बुजदर से मुलाकात की है जिन्हें हटाने के लिए पाकिस्तानी पीएम के करीबी सहयोगी मांग कर रहे हैं। यही नहीं इमरान खान ने अटार्नी जनरल से भी मुलाकात की है और अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी राय मांगी है।
इमरान खान अब कराची के आपात दौरे पर जा रहे हैं जहां वह उनकी पार्टी पीटीआई के सहयोगी दलों एमक्यूएम पी के नेताओं से सिंध में मुलाकात करेंगे। इमरान खान ने कई सांसदों से पीएम हाउस में अकेले में मुलाकात की है। इमरान खान ने कई पत्रकारों से मुलाकात करके यह दिखाने की कोशिश की है कि उनकी सरकार कहीं नहीं जा रही है। इमरान खान ने दावा किया है कि विपक्षी कदम के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस राजनीतिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Previous Post

क्या अमेरिका जैविक हथियार बना रहा था यूक्रेन में, रूस और चीन ने मांगा जवाब

Next Post

असम के निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, आप ने भी खोला खाता

Related Posts

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

Next Post
असम के निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, आप ने भी खोला खाता

असम के निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, आप ने भी खोला खाता

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व मंत्री धर्मेश की पुत्रवधू का निधन

पूर्व मंत्री धर्मेश की पुत्रवधू का निधन

April 19, 2022
ऊर्जा मंत्री भी सक्रिय हुए, प्रदेश मुख्यालय पर होगा कंट्रोल रूम

ऊर्जा मंत्री भी सक्रिय हुए, प्रदेश मुख्यालय पर होगा कंट्रोल रूम

March 31, 2022
एसएसपी के सख्ती के बावजूद ताजगंज में खुलकर लगाया जा रहा सट्टा, वीडियो वायरल

एसएसपी के सख्ती के बावजूद ताजगंज में खुलकर लगाया जा रहा सट्टा, वीडियो वायरल

August 17, 2022
पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.