• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
असम के निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, आप ने भी खोला खाता

असम के निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, आप ने भी खोला खाता

March 9, 2022
in National, News, Politics

गुवाहाटी। असम राज्य में सत्ता पर काबिल बीजेपी के लिए नगर निकाय चुनाव में भी खुश कर देने वाली खबर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने असम में 80 में से 74 नगर पालिका बोर्डों में जीत दर्ज करते हुए शहरी निकाय चुनावों में क्लीन स्वीप किया है। जबकि कांग्रेस सिर्फ एक नगरपालिका बोर्ड को हथियाने में सफल रही है। भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद ने दो नगर निगम बोर्ड बारपेटा और बोकाखाट पर कब्जा कर लिया है। हैलाकांडी और मरियानी के दो बोर्ड निर्दलीय के हाथ लगे हैं। डोबोका नगर निगम बोर्ड के चुनाव ने त्रिशंकु गृह की स्थिति पैदा कर दी है।

असम में नगर निगम के 80 बोर्ड हैं। इन 80 बोर्ड के 920 वार्डों के लिए वोटिंग हुई थी। जबकि 57 वार्डों के उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक कुल 2,532 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली से इतर अन्य राज्यों में विस्तार करने में जुटी अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने असम में भी खाता खोल दिया है। यहां पर दो वार्डों में आप को जीत मिली है। तिनसुकिया नगर पालिका से वार्ड नंबर 11 में एडवोकेट धीरज कुमार सिंह जीते। वहीं उत्तर लखीमपुर नगर पालिका वार्ड संख्या 14 (सी) से उदिता दास ने जीत दर्ज की है।
बीते रविवार को हुए निकाय चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में वोटिंग शांतिपूर्वक हुई थी। वोटिंग के बाद सभी ईवीएम मशीनों को जिले और सब डिविजनल मुख्यालयों में सुरक्षित स्ट्रांग रूम में ट्रांसफर कर दिया गया था। बुधवार को सुबह निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हुई। राज्य के इतिहास में पहली बार असम में निकाय चुनावों के लिए बैलेट पेपर के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया था। मतदान बंद होने के बाद, ईवीएम को सुरक्षित रूप से जिला और उप-मंडल मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Previous Post

क्या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार? पाक पीएम घबरा गए हैं

Next Post

बेखबर से हो गए हैं कुछ खबरनवीस, नतीजों से पहले मीडिया से खासे नाराज हैं अखिलेश

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

July 15, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आज कर्मचारी संघ चुनाव के पांच पदों पर हुए मतदान के बाद देर शाम...

राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है: अरुण सिंह

राम मंदिर का निर्माण समाज और कारसेवकों के लंबे संघर्ष का परिणाम है: अरुण सिंह

July 2, 2026

आगरा। राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद...

श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी बख्शा नहीं जाएगा: सुधांशु त्रिवेदी

श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी बख्शा नहीं जाएगा: सुधांशु त्रिवेदी

July 1, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को आगरा में आयोजित प्रेस...

Next Post
बेखबर से हो गए हैं कुछ खबरनवीस, नतीजों से पहले मीडिया से खासे नाराज हैं अखिलेश

बेखबर से हो गए हैं कुछ खबरनवीस, नतीजों से पहले मीडिया से खासे नाराज हैं अखिलेश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खुलने जा रहे तीन नए थानों की जगह का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

खुलने जा रहे तीन नए थानों की जगह का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

December 11, 2022
नए कानून के तहत आगरा का पहला केस शमसाबाद थाने में हुआ दर्ज

नए कानून के तहत आगरा का पहला केस शमसाबाद थाने में हुआ दर्ज

July 1, 2024
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को वृंदावन में आ रहे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को वृंदावन में आ रहे

June 23, 2022
पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा फिर से भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा फिर से भाजपा में शामिल

April 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.