• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बेखबर से हो गए हैं कुछ खबरनवीस, नतीजों से पहले मीडिया से खासे नाराज हैं अखिलेश

बेखबर से हो गए हैं कुछ खबरनवीस, नतीजों से पहले मीडिया से खासे नाराज हैं अखिलेश

March 9, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ/आगरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव नतीजों के पहले खासे नाराज हैं। उनके आरोपों को लेकर न तो चुनाव आयोग गंभीर है और न ही मीडिया उसे तवज्जो दे रहा है। ऐसे में अखिलेश की नाराजगी लाजिमी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग के तमाम अफसर बीजेपी के निर्देश पर काम कर रहे हैं। कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने पत्रकारों से भी तल्ख आवाज में बातचीत की। आज एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा है- ‘लिख रहा हूं ये सोचकर कि शायद जागेगा जमीर, बेखबर से हो गए हैं न जाने क्यों कुछ खबरनवीस।’
गौरतलब है कि कल शाम हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार पर अखिलेश बुरी तरह भड़क गए। पत्रकार ने भाजपा के एक प्रवक्ता के संबंध में सवाल कर दिया था। अखिलेश ने कहा- गली मोहल्ले का प्रवक्ता है..क्या बोलेगा वो। दरअसल, पत्रकार ने सवाल किया था कि भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी..। इतना ही सुनते ही अखिलेश यादव ने कहा- ‘क्या प्रवक्ता की बात करते हैं, कौन है यह चीज प्रवक्ता? कोई प्रवक्ता की बात नहीं करेंगे। क्या प्रवक्ता उठा लाए आप किसी गली मोहल्ले से..। क्या प्रवक्ताओं की बात करते हैं आप सीनियर जर्नलिस्ट होकर। यह मामला सीरियस है, क्या प्रवक्ता बताएगा? ईवीएम घूम रही है तो इलेक्शन कमिशन जवाब क्यों नहीं दे रहा है।’
इस प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव सभी जिलों के डीएम को फोन कर मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने की बातें कर रहे हैं। इस पर एक पत्रकार ने अखिलेश से उस अफसर का नाम बताने को कहा, जिसने उन्हें यह जानकारी दी थी तो वह फिर भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह नहीं बताएंगे, उस अफसर का नाम। अखिलेश के आरोपों के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया। राज्य के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसपी हार रही है इसलिए अब ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। बहरहाल, अखिलेश के आरोप के बाद बवाल मच गया और बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आरोपों पर जवाब दिया।

Previous Post

असम के निकाय चुनाव में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, आप ने भी खोला खाता

Next Post

सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

Next Post
सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

सोना आसमान पर, रुपया भी लुढ़का, तेल सप्लाई पर असर नहीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

June 7, 2025

अधिवक्ता के पिता का एक और हत्यारोपी पकड़ा

November 29, 2021
विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

विवि कर्मचारी संघ चुनाव: अनिल श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुमित चौधरी बने महामंत्री दोनों की जीत से खुशी का माहौल

July 15, 2026
सब्जी मंडी में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग

सब्जी मंडी में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग

January 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.