• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को ई-स्कैनिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश

June 8, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और अत्याधुनिक निगरानी तंत्र के बीच पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुकी है, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थी विभिन्न जिलों से आगरा पहुंचे हैं। सुरक्षा, पारदर्शिता और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में लगभग 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। आगरा में फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा और मथुरा सहित विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को ई-स्कैनिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पहली बार परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का भी बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, पेन और पेंसिल लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। शहर में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक हर गतिविधि कैमरों में रिकॉर्ड हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से भी सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र का लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

आगरा के मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जाम से बचाने को ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैयारी

परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के समय सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, राजामंडी, वाटर वर्क्स, भगवान टॉकीज, आईएसबीटी, सिकंदरा तिराहा, सुल्तानगंज पुलिया सहित अन्य प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Previous Post

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

Next Post

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

Related Posts

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

Next Post
फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम 31.54 करोड़ से महानगर में लगाएगा सोलर लाइटें

बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर 3.43 लाख का जुर्माना

June 7, 2024
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह को मिलेंगे सबसे ज्यादा 10 मेडल

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह को मिलेंगे सबसे ज्यादा 10 मेडल

August 6, 2025
डोमिनोज रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी में हुए धमाके

डोमिनोज रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी में हुए धमाके

September 29, 2023
मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

मथुरा रिफाइनरी में धमाके के साथ लगी आग, आठ कर्मचारी झुलसे

November 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.