• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राज्यपाल ने बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, जिनकी 17 साल सजा पूरी हो गई उन्हें मिलेगी राहत

राज्यपाल ने बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, जिनकी 17 साल सजा पूरी हो गई उन्हें मिलेगी राहत

नेशनल चैंबर के 77 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल

July 30, 2025
in administration, Agra, Business, Cultural

आगरा। बुधवार को नेशनल चैंबर आफ इंड्रस्टीज एंड कॉमर्स की ओर से स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल ने बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे दो बार अध्यक्ष रह चुके अतुल गुप्ता, जिन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने अपने ओजस्वी संबोधन में बेटियों के वैक्सीनेशन, सामाजिक संतुलन और योग के माध्यम से शांति की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने जेलों का भ्रमण किया है, जिसमें जमीन और दहेज के मामलों में सबसे ज्यादा कैदी हैं। इनकी संख्या 60 फीसदी है। इनमें युवाओं की संख्या भी काफी है। उन्होंने कहा कि मैंने तय कर लिया है कि जिसकी 17 साल सजा पूरी हो गई हो, उसे छोड़ दिया जाए। राज्यपाल ने युवाओं में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। क्योंकि विश्वविद्यालय में संस्कार की शिक्षा नहीं मिल रही, इसलिए घर से ही उनको इसका प्रशिक्षण दें । राज्यपाल ने कहा कि मैंने डीएम और पुलिस कमिश्नर को निर्देशित किया है कि पुलिस कॉलोनी में सर्वे कर 9- 15 साल की बच्चियों को चिह्नित कर वैक्सीन लगवाएं।

उन्होंने लोगों से शादी समारोह में भोजन की बर्बादी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसान मेहनत से अन्न उगाता है, उसे बर्बाद करने का हमारा हक नहीं। हम जितना खाएं उतना ही प्लेट में लें। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने राज्यपाल को आगरा में विधि विश्वविद्यालय, आईटी सिटी तथा फिल्म सिटी एवं फिल्म सेंटर स्थापित करने की मांग संबंधी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने बताया कि यह तीनों संस्थान आगरा के औद्योगिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Previous Post

धर्मांतरण गिरोह के 6 लोगों को कोर्ट ने भेजा जेल

Next Post

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आभूषण और नगदी लेकर दुल्हन हुई फरार

आभूषण और नगदी लेकर दुल्हन हुई फरार

April 26, 2022
दो दरोगा और एक एसएसआई लाइन हाजिर

दो दरोगा और एक एसएसआई लाइन हाजिर

July 27, 2022
अछनेरा: जमीनी विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

अछनेरा: जमीनी विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

October 17, 2022
लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी पांच दिन चलेगी

लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी पांच दिन चलेगी

November 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.