• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की

July 30, 2025
in administration, Agra, Education

आगरा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल आज आगरा में हैं। विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में वह रात्रि प्रवास कर रही हैं। कुलाधिपति के द्वारा देर शाम खंदाजी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में विश्वविद्यालय के कार्य और योजनाओं की समीक्षा भी की गई। 

कुलाधिपति ने समीक्षा के दौरान  पीएम-श्री योजना की प्रगति, पोर्टल संचालन की अद्यतन स्थिति, सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा एवं परिणाम प्रक्रिया की रिपोर्ट प्राप्त की। इसके साथ ही हाल की विश्वविद्यालय अधिसूचनाओं के अलावा नैक से जुड़े दस्तावेज़ीकरण कार्य, सामाजिक उत्तरदायित्व में विश्वविद्यालय की भागीदारी, लाइब्रेरी और ई-म्यूजियम की उन्नति और भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित विवि द्वारा की गई पहलों के बारे में जाना। विधि विभाग की गतिविधियां और शोध कार्य के साथ ही छात्र कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। गेस्ट हाउस आगमन पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने भी पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कुलसचिव अजय मिश्रा, वित्त अधिकारी डॉ. महिमा चंद, डीन अकादमिक प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. बृजेश रावत, प्रो. संतोष बिहारी, प्रो. शरद उपाध्याय, प्रो. भूपेंद्र स्वरुप शर्मा आदि शामिल रहे।

क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी के पुनर्विकसित भवन का लोकार्पण

कैंट एरिया स्थित 125 वर्षों से अधिक पुरानी ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी के पुनर्विकसित भवन का लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने 300 वर्ष पुरानी दुर्लभ पुस्तकों का अवलोकन कर इस ऐतिहासिक धरोहर को ज्ञान, शोध और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया।

राज्यपाल ने युवाओं को पुस्तक संस्कृति से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे पुस्तकालय न केवल अतीत से संवाद कराते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की बौद्धिक नींव भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने पुस्तकालय को ‘विरासत, विद्या और वैचारिक विकास का संगम’ बताया।

पुस्तकालय का संचालन छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेन्द्रू एवं सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू के नेतृत्व में महेन्द्रू परिवार कर रहा है। राज्यपाल के आगमन पर डॉ. पंकज महेन्द्रू, डॉ. रेनू महेन्द्रू, अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने पुष्पगुच्छ व बच्चों की पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया।

Previous Post

राज्यपाल ने बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, जिनकी 17 साल सजा पूरी हो गई उन्हें मिलेगी राहत

Next Post

क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर बालूगंज पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर बालूगंज पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मी निलंबित

क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर बालूगंज पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मी निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

January 5, 2026
भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग का छापा

भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग का छापा

January 15, 2026
बिना पूरी तैयारी परीक्षा करायेगा विवि, सपा छात्र सभा का स्थगित करने को लेकर धरना

बिना पूरी तैयारी परीक्षा करायेगा विवि, सपा छात्र सभा का स्थगित करने को लेकर धरना

July 11, 2023
पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से कर दी हत्या

पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से कर दी हत्या

November 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.