आगरा। कमला नगर क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने युवती के नहाते हुए फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक युवती ने 21 मई को कमला नगर थाने में शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी विवेक वर्मा और बंटी ने उसके नहाते समय फोटो और वीडियो बना लिए हैं। वायरल करने की धमकी देकर वह उसे हर दूसरे दिन किस न किसी होटल में बुलाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। इसके साथ ही उसे धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वे उसे जान से मार देगा। युवती का यह भी आरोप है कि युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। कमला नगर थानाध्यक्ष विपिन कुमार गौतम ने बताया कि थाना पुलिस ने आरोपी विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।











