• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टीबी मरीजों की खोज के लिए 373 टीमों ने घर-घर दी दस्तक

टीबी मरीजों की खोज के लिए 373 टीमों ने घर-घर दी दस्तक

सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

February 24, 2023
in administration, Agra, Development, disaster, Health

आगरा। जनपद में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नए टीबी मरीजों को खोजने के लिए सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान (एसीएफ) के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव के दिशा-निर्देशन में 373 टीमों ने कार्य शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता नए मरीजों की खोज के लिए घर-घर दस्तक देने लगे हैं।

सीएमओ डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 20 प्रतिशत आबादी को कवर किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि हमें अपने देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक टीबी मरीज तक पहुंच बनाकर उनको जांच एवं उपचार प्राप्त कराया जाए। यह महत्वपूर्ण अभियान है, सभी स्वास्थ्य कर्मी इसमें मनोयोग से लगे हुए हैं। मेरी सभी से अपील है कि एसीएफ से संबंधित टीम आप के घर आए तो उनका सहयोग करें, साथ ही लक्षण के आधार पर अपने परिवार की जानकारी दें और आप के संज्ञान में अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आना, खांसी के साथ बलगम व बलगम के साथ खून आना, वजन का घटना, बुखार व सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार होना, रात में पसीना आना, भूख कम लग रही है तो इसकी जानकारी टीम को अवश्य प्राप्त कराएं।

पहले चक्र में मिले तीन टीबी के रोगी
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के प्रथम चरण में नारी निकेतन, केंद्रीय कारागार, जिला कारागार, टीईएआर मंदबुद्धि संस्थान, नवोदया विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, विधवा आश्रम, नारी संरक्षण गृह, एक पहल विद्यालय, चरम रोग संस्थान, मेट्रो फैक्ट्री, गुप्ता ओवरसीज, बसंत ओवरसीज, सब्जी मंडी, स्टोन क्रेशर, भट्टे पर टीमों द्वारा भ्रमण कर तीन नए टीबी मरीज खोजे गए।
उन्होंने ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग का प्रथम चरण 20 से 23 फरवरी तक चलाया गया। अभियान के प्रथम चरण में 8247 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 321 टीबी के संभावित मरीज मिले थे। बलगम की जांच में तीन रोगियों में टीबी की पुष्टि हुई। जिनका उपचार शुरू कर दिया। इसी क्रम में शुक्रवार से घर-घर टीबी के रोगियों की खोज के लिए अभियान को शुरू कर दिया गया।

जिला पीपीएम समन्वयक अरविंद यादव ने बताया कि एसीएफ अभियान के दौरान लोहा मंडी टीबी यूनिट के अंतर्गत 15 टीमों द्वारा कार्य किया गया। इन टीमों का तीन सुपरवाइजर द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर शिव कुमार और टीबी हेल्थ विजिटर राकेश कुमार द्वारा संभावित टीबी मरीजों को टीबी से संबंधित जानकारी दी और साथ ही जांच और उपचार के लिए प्रेरित भी किया। लोहामंडी में कार्यरत टीमों को घर-घर भ्रमण के दौरान टीबी के तीन संभावित मरीज मिले।

अरविंद यादव ने बताया कि इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डॉ. स्टैफी द्वारा किशोरपुरा की दो टीमों का भ्रमण किया गया और लोहा मंडी टीबी यूनिट की समीक्षा की गई।

डीआर टीबी समन्वयक शशिकांत पोरवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर रोगियों को खोजने के लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीबी के रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि जांच कराकर उपचार को शुरू कराए।

खटीकपाड़ा 347 टीम की फर्स्ट मेंबर रोशन ने बताया कि भ्रमण के दौरान अगर कोई संभावित टीबी मरीज मिलता है तो उस घर पर मार्किंग के दौरान मकान नंबर पर गोला करके मार्क कर दिया जाता दिया जाता है। टीबी से संबंधित जांच के बारे में जानकारी दी जाती है।

अर्बन फर्स्ट 346 टीम की टीम मेंबर द्वारा बताया गया कि अगर कोई संभावित टीबी मरीज मिलता है तो उसको उसके परिवार को टीबी से संबंधित जानकारी देते हैं साथ ही उसको दो डिब्बी बलगम एकत्र करने के लिए देते हैं। एक डिब्बी में बलगम तुरंत ले लेते हैं और दूसरी डिब्बी का बलगम अगले दिन कार्य शुरू करने से पहले प्राप्त कर लेते हैं, एकत्र बलगम को जांच हेतु टीबी यूनिट पर जमा करते हैं।

लोहामंडी टीबी यूनिट के अंतर्गत आने वाले अर्बन फर्स्ट की निवासी संभावित टीबी मरीज मुन्नी देवी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि मुझे दो-तीन हफ्ते से लगातार खांसी आ रही है और रात को बुखार भी आ जाता है, साथ ही मुझे भूख भी नहीं लगती है। आज हमारे यहां टीम आई तो उसने मुझ से जानकारी ली, तो मैंने बताया कि मुझे ऐसी समस्या हो रही है तो उन्होंने मुझे टीबी के बारे में जानकारी दी और बलगम एकत्र करने के लिए दो डिब्बी दी। इस मौके पर टीम मेंबर सरिता शर्मा, राजकुमारी, काजल सैनी, रोशन, रोशन आरा, सानिया मौजूद रहीं।

Previous Post

व्यापारी के फ्लैट में सजी थी जुए की महफिल

Next Post

रंगबाजी में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी पकड़े

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
रंगबाजी में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी पकड़े

रंगबाजी में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद

August 8, 2026
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLOS) को डीएम ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLOS) को डीएम ने किया सम्मानित

December 2, 2025
जगनेर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में पति को उठा कर दी थर्ड डिग्री, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

जगनेर पुलिस ने सट्टेबाजी के शक में पति को उठा कर दी थर्ड डिग्री, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

April 4, 2023
योगी के मंत्रियों को आए फोन, सीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचे अधिकांश संभावित मंत्री

योगी के मंत्रियों को आए फोन, सीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचे अधिकांश संभावित मंत्री

March 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.