• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने कुलाधिपति से की शिकायत, बोले नियमों का उल्लंघन हुआ

September 27, 2025
in administration, Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति का कार्यकाल एक अक्टूबर को खत्म होने जा रहा है। नए कुलपति की नियुक्ति के लिए कार्य परिषद से विश्वविद्यालय की तरफ से भी एक सदस्य नामित किया जाता है। विश्वविद्यालय की तरफ से जिस सदस्य को नामित किया गया है, उसको लेकर पूर्व विधिक सलाहकार डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने सवाल खड़े किए हैं और कुलाधिपति से शिकायत की है।

डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने कुलाधिपति से शिकायत की है कि 30 सितंबर 2025 को कुलपति का कार्यकाल खत्म हो रहा है। नए कुलपति के चयन के लिए आठ जून 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। नियमों के अनुसार विश्वविद्यालय को तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्य परिषद की पूर्ण बैठक 15 दिन का नोटिस देते हुए बुलानी चाहिए थी, जिससे कार्य परिषद के सभी सदस्य खोज समिति के सदस्य के नामांकन के लिए पूर्ण तैयारी कर सकते तथा समाज के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को नामांकित करने पर विचार करते। यह सदस्य 30 जून 2025 तक नामित हो जाना चाहिए था लेकिन विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा नियमानुसार बैठक आयोजित नहीं की गई। तीन जुलाई 2025 को कार्य परिषद की आकस्मिक बैठक आयोजित करने का नोटिस निकलवा कर पांच जुलाई को बैठक बुला ली। इस कारण सदस्यों को बैठक की तैयारी करने का समय ही नहीं मिला। आरोप लगाया गया है की बैठक में कुलपति ने अपने चेहते शिक्षकों के माध्यम से स्वयं को अधिकृत कर लिया कि वह नाम को राजभवन भेज देंगीं। तथा अगली कार्य परिषद की  बैठक में सदस्यों को नाम बता दिया जाएगा। उसके बाद दो कार्य परिषद की बैठक हो चुकी है लेकिन बैठक में खोज समिति का सदस्य का नाम नहीं बताया गया है, जो कि नियमों का घोर उल्लंघन है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय की विद्या परिषद के सदस्य के रूप में प्रोफेसर नीलिमा सिंह को 20 जुलाई 2025 से तीन वर्ष के लिए नामित कर दिया गया है तथा विद्या परिषद की 26 जुलाई की बैठक में बुलाकर प्रोफेसर नीलिमा सिंह से कहलवाया गया है कि कुलपति बहुत अच्छा काम कर रही हैं तथा आगे भी 3 साल इनको यहां पर कुलपति के रूप में रहना चाहिए। आरोप लगाया गया है कि कुलपति ने प्रोफेसर नीलिमा सिंह का नाम खोज समिति की सदस्य के लिए राज भवन में भेज दिया, उन्होंने कुलपति प्रोफेसर आशु रानी के नाम को ही रिकमेंड कर दिया। एडवोकेट अरुण दीक्षित का कहना है कि खोज समिति का सदस्य  विश्वविद्यालय से किसी भी प्रकार जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए, लेकिन कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने कुलाधिपति को धोखे में रखते हुए अपना दूसरा कार्यकाल निश्चित करने के लिए प्रोफेसर नीलिमा सिंह को नाम नामित कर दिया जो कि नियमों का उल्लघंन है। 

Previous Post

साम्प्रदायिक ताकतें प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं: पर्यटन मंत्री

Next Post

चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

Related Posts

अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी

अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी

September 30, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर के पीछे बने...

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

September 30, 2026

आगरा। आगरा की बदहाल नागरिक व्यवस्था और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा दिए गए 15...

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

Next Post
चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल निकले कोरोना पॉजिटिव

January 5, 2022
लोहामंडी में बुजुर्ग से वसूली करने वाला सिपाही हुआ निलंबित

लोहामंडी में बुजुर्ग से वसूली करने वाला सिपाही हुआ निलंबित

July 15, 2023
सिकंदरा पुलिस ने दो सुनार सहित तीन शातिर चोर दबोचे

सिकंदरा पुलिस ने दो सुनार सहित तीन शातिर चोर दबोचे

June 6, 2023
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

July 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी
  • जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा
  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.