• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी बताए जा रहे हैं

September 28, 2025
in Agra, Crime

आगरा। वसंतकुंज स्थित आश्रम में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने देर रात ताजगंज क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। दिल्ली पुलिस होटल के कमरे में 15 मिनट की पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। 

दिल्ली में बसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर पीजी डिप्लोमा कर रहीं छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने चार अगस्त को थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपित की लोकेशन बुधवार को आगरा में मिली थी। इसके बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपित का लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस शनिवार रात तीन बजे ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित होटल फर्स्ट में पहुंची। होटल के कर्मचारी भरत ने बताया कि सादा कपड़ों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी होटल में आए थे। उन्होंने रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर की एंट्री देखने के बाद वे होटल के कमरा नंबर 101 में रुके स्वामी पार्थसारथी के पास पहुंचे। कमरे में करीब 15 मिनट तक रुककर उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद वह लगेज के साथ स्वामी पार्थ सारथी को अपने साथ ले गए।

रेस्टोरेंट से मंगाया था खाना
स्वामी पार्थ सारथी के नाम से होटल के रजिस्टर में एंट्री थी। वह शनिवार शाम चार बजे होटल में पहुंचे थे। रात में रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था। उनसे मिलने कोई होटल में नहीं आया। होटल के कर्मचारियों को स्वामी पार्थ सारथी के कारनामों की कोई जानकारी नहीं थी। क्राइम ब्रांच देर रात ही चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को अपने साथ ले गई। आगरा पुलिस अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही।

बाबा पर छात्रा का आरोप, अश्लील हरकत के कारण आठ माह ही पढ़ पाई
वसंतकुंज इलाके में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की एक-एक करतूत सामने आ रही है। साल 2016 में एफआईआर करवाने वाली छात्रा ने प्राथमिकी में कहा था कि उसने संस्थान में आठ महीने बिताए, वो मेरी जिंदगी का सबसे खराब दौर था। उसके बाद उसने वहां पढ़ाई छोड़ दी थी। संस्थान ज्वॉइन करते ही बाबा की हरकतें शुरू हो गई थीं। वह मुझे अश्लील मैसेज भेजने लगा था। आरोपी स्वामी उसे स्वीट गर्ल बुलाने लगा। प्राथमिकी में कहा गया कि आरोपी शाम को 6.30 बजे क्लास खत्म होने के बाद उसे अपने ऑफिस में बुलाता और परेशान करता। वह कहता था-तुम बहुत टैलेंटेड हो और तुम्हे दुबई ले जाकर पढ़ाऊंगा। पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा। मैं ये बिल्कुल नहीं चाहती थी, लेकिन उसका स्टाफ मुझ पर दबाव बनाता रहता था। स्वामी ने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और मुझे हॉस्टल में अकेले रहने पर मजबूर किया। उसे किसी से बात नहीं करने दी जाती थी। छात्रा के कमरे में लगे फोन पर रात में कॉल करता था। आरोपी रात में डिनर और अच्छे होटलों में रुकवाने की बातें करता था। छात्रा ने कहा था कि कई बार बाबा ने मुझे गलत तरीके से टच करने की कोशिश की।

Previous Post

कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

Next Post

जिम संचालक भरत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई हैंगिंग

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
जिम संचालक भरत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई हैंगिंग

जिम संचालक भरत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आई हैंगिंग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की बुकिंग के लिए आज से आवेदन हुए शुरू

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की बुकिंग के लिए आज से आवेदन हुए शुरू

August 8, 2025
राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

September 23, 2023
क्रिसमस डे की छुट्टी पर भारी संख्या में आए पर्यटक, चारों ओर रहा जाम

क्रिसमस डे की छुट्टी पर भारी संख्या में आए पर्यटक, चारों ओर रहा जाम

December 25, 2023
कर्जा चुकाने के लिए स्कूल संचालक के घर में कारपेंटर ने की थी चोरी

कर्जा चुकाने के लिए स्कूल संचालक के घर में कारपेंटर ने की थी चोरी

November 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.