• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गुरुवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, मंसुखपुरा में डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा शवों के चीथड़े उड़े

गुरुवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, मंसुखपुरा में डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा शवों के चीथड़े उड़े

600 मीटर तक घसीटते हुए ले गया शवों को, चालक मौके से हुआ फरार

October 30, 2025
in accident, Agra

आगरा। गुरुवार का दिन हादसे का दिन रहा। पूरे जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मंसुखपुरा में डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया। वह तीनों लोगों को 600 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। तीनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने शवों के चीथड़े बीनकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

कयेडी गांव का रहने वाला बबलू अपनी मौसी अनीता और बेटी डोली के साथ मोटरसाइकिल से पिनाहट कस्बे के एक बैंक में गया था। बैंक से वह पिनाहट में कुछ खरीदारी करने के लिए जा रहा था। पापरी नागर के पास गिट्टी भरे डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर मोटरसाइकिल को अपने साथ लगभग 600 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। तीनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। मोटरसाइकिल डंपर के अगले हिस्से में फस गई। अनीता चार महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया। डंपर चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हादसे में ई-रिक्शा सवार दिव्यांग व्यक्ति की मौत 

सरेंधी क्षेत्र के चन्दसौरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। धौलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ईंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था जिससे सड़क किनारे जा रहे ई-रिक्शा चालक की मृत्यु हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक धर्मपाल प्रजापति  पुत्र करन सिंह निवासी चन्दसौरा की मौके पर ही मौत हो गई, धर्मपाल प्रजापति ई रिक्शा लेकर घर से अपने खेत पर जा रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने धौलपुर–भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-123) पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही जगनेर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।  

निबोहरा में स्कूल बस ने मारी मासूम में टक्कर मौत

थाना निबोहरा के गांव गढी धर्मजीत निवासी सतेंद्र पुत्र पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:00 उनका भतीजा कार्तिक(4) पुत्र नेत्रपाल घर के ही पास सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक स्कूल बस ने कार्तिक में टक्कर मार दी। बस का आगे का पहिया कार्तिक के ऊपर होकर निकल गया। हादसे में कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

Previous Post

छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश बोले 65 बूथों पर 6349 मतदाता गलत हैं

Next Post

बाह–ऊदी मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी, 34 करोड़ मिले

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
बाह–ऊदी मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी, 34 करोड़ मिले

बाह–ऊदी मार्ग के चौड़ीकरण को हरी झंडी, 34 करोड़ मिले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस पुनः चलाने के लिए जांच का आदेश

उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस पुनः चलाने के लिए जांच का आदेश

February 19, 2025
हाईस्कूल में नितिन और पूनम, इंटरमीडिएट में किट्टू और पूजा ने किया टॉप

हाईस्कूल में नितिन और पूनम, इंटरमीडिएट में किट्टू और पूजा ने किया टॉप

April 25, 2023
सदर में पूर्व फौजी ने नशे में बेटे के सीने पर मारी गोली

सदर में पूर्व फौजी ने नशे में बेटे के सीने पर मारी गोली

August 21, 2024
अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिला ने डॉक्टर के हाथ में देखा निरोध, मचाया हंगामा

अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिला ने डॉक्टर के हाथ में देखा निरोध, मचाया हंगामा

April 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.